विमान में एक व्यक्ति ने खोल दिया आपातकालीन दरवाजा, साथी यात्री हुआ घायल
इंडिगो की फ्लाइट में यह हादसा विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले हुआ, जिसकी वजह से उड़ान को थोड़ी देर लिए रोकना पड़ा और स्थिति पर काबू करने के बाद फिर विमान उड़ान भर सका।
नई दिल्ली। शुक्रवार को मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में गलती से आपातकाल द्वार खुल गया। इसकी वजह से एक यात्री को चोट भी आई है। दरअसल, जिस यात्री को चोट आई है, उसी के साथी यात्री ने गलती से आपातकाल द्वार खोल दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इंडिगो की फ्लाइट में यह हादसा विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले हुआ, जिसकी वजह से उड़ान को थोड़ी देर लिए रोकना पड़ा और स्थिति पर काबू करने के बाद फिर विमान उड़ान भर सका। यह हादसा इंडिगो के विमान संख्या 6ई 4134 में हुआ है।

इंडिगो के अनुसार आपातकालीन गेट खोलने वाले यात्री को इस घटना के तुरंत बाद मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा स्टाफ के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही, इंडिगो ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आपातकाल खोलने वाले यात्री के खिलाफ इंडिगो की तरफ से एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। फिलहाल यह मामला लोकल अथॉरिटीज के पास है। डीजीसीए ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए कैसे देखते-देखते रिस गया यूपी में अखिलेश के विकास का पुल
यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो में सुरक्षा को लेकर कोई बात सामने आई है। इससे पहले एक व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति के बोर्डिंग पास पर यात्रा कर चुका है। 1 अप्रैल 2016 को श्रीनगर एयरपोर्ट के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर तिलक राज एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अन्य अधिकारी विमल कुमार के बोर्डिंग पास पर यात्रा करके एक जगह से दूसरी जगह पहुंच गए। यह फ्लाइट श्रीनगर से दिल्ली आ रही थी, जिसमें यह घटना सामने आई थी। ये भी पढ़ें- खत्म हो गई मानवता, बेटे की लाश को कंधे पर लेकर थाने पहुंचा बाप, कहा हुजूर मदद करो












Click it and Unblock the Notifications