World Environment Day: शख्स ने 1 दिन में 100 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, जानें पर्यावरण के महत्व के बारे में...
Paryavaran Diwas: कहते हैं अगर आपके अंदर किसी काम को करने की जिद और जुनून हो तो कोई भी कारनामा किया जा सकता है। एक शख्स की ऐसी ही जिद है, जिसने अपने दम पर 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। विष्णु नाम का ये शख्स साल 2023 में तब सुर्खियों में आया, जब इसने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का बीड़ा उठाया। बिहार का ये शख्स हजारों लोगों के लिए मिसाल बना, जिससे हर किसी को सीख लेनी चाहिए।
आज पर्यावरण दिवस के मौके पर हर किसी को विष्णु जैसा ही संकल्प लेना चाहिए। एक ऐसा संकल्प जो हमारे पर्यावरण को संजीवनी देने का काम करे। पर्यावरण है तो हम हैं। ये बात एकदम साफ है और धरती पर रहने वाले हर इंसान को ये बात समझनी चाहिए।

विष्णु की बात करें तो उन्होंने एक लक्ष्य रखा, जिसमें उन्होंने 10 हजार पौधे लगाने के बारे में सोचा। विष्णु ने न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उनका ध्यान भी परिवार के ही सदस्य की तरह रखा। ऐसे में उनका ये जुनून देखते ही देखते लोगों के लिए एक मिसाल बन गया। विष्णु की तरह ही अगर हर इंसान पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आए तो जाहिर तौर पर हम इसका विनाश होने से बचा सकेंगे।
हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करना है। पर्यावरण दिवस का उद्देश्य पर्यावरण की सच्चाई को संज्ञान में लाना है और लोगों को प्रेरित करना है कि वे पर्यावरण के प्रति अपने व्यवहार में सुधार करें और पर्यावरण को बचाने के लिए सक्रिय योगदान दें। इस दिन कई प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं, जो लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाने और इसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए, जैसे कि वायु, जल, और मिट्टी। हमें अपनी उपयोगिता के हिसाब से इनका संचय और बचाव करना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस हमें इस उद्देश्य की ओर अग्रसर करता है और हमें प्राकृतिक संतुलन की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है।












Click it and Unblock the Notifications