मुंबई के बांद्रा में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, एक की मौत, 5 घायल
मुंबई, 07 जून। मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर राहत और बचाव के कार्य के लिए फायर और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी, जिसकी वजह से गिर गई।

बारिश की वजह से मौके पर राहत और बचाव के कार्य में फायर विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश हो ररही है कि मलबे में कोई और ना दबा हो। जिस जगह यह बिल्डिंग है वह काफी संकरी जगह पर है। जिसकी वजह से फायर विभाग की टीम को कठिनाई आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार फायर की टीम ने हादसे में 17 लोगों को बचाने में सफलता प्राप्त की है। यह हादसा रात तकरीबन 1.45 बजे हुआ।












Click it and Unblock the Notifications