अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकती है संसद की कार्यवाही, तय समय से एक दिन पहले संपन्न होगा सत्र!

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। संसद का शीतकालीन सत्र अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, संभावना जताई जा रही है कि कार्यवाही को तय समय से एक दिन पहले ही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसका मुख्य कारण यह है कि विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच अधिकतर सरकारी विधायी काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा कई बिल को लोकसभा और राज्यसभा से पारित किया जा चुका है। बता दें कि 29 नवंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के 23 दिसंबर को संपन्न होने का कार्यक्रम था।

Parliament winter session will conclude a day before the scheduled time

संसदीय सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय यानी 23 दिसंबर से एक दिन पहले ही संपन्न हो सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को संसद के 17वें दिन की कार्यवाही के दिन भी विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा करता रहा। वहीं इस दौरान सरकार ने कई विधेयक पेश किए। विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते पहले ही लोकसभा और राज्यसभा को समय-असमय स्थगित करते रहना पड़ा है। हालांकि अब कार्यवाही के अनिश्चित काल तक के स्थगित होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Winter Session: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक होगा पेश, जानें संसद में आज क्या-क्या होगा?

मंगलवार को पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की एक समान उम्र की मांग करने वाला एक विधेयक मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच पेश किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कुर्सी से इसे संसदीय पैनल को संदर्भित करने का आग्रह किया। वहीं, संसद ने मंगलवार को चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया, जिसमें राज्यसभा ने विपक्ष के बहिर्गमन के बीच ध्वनि मत के माध्यम से इसे मंजूरी दे दी। विधेयक मतदाताओं के दोहराव को रोकने और नकली वोटों को बाहर निकालने के लिए मतदाता सूची को आधार पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने का प्रयास करता है। लोकसभा ने सोमवार को इसे पारित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+