Winter Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, आज दिनभर संसद में क्या-क्या हुआ?
Parliament Winter Session LIVE Updates: संसद का शीतकालीन सत्र का आज 11 दिसंबर को 9वां दिन था और दिन की शुरुआत सामान्य प्रक्रियाओं के साथ हुई। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई है। लोकसभा में कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जहां मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद सदन ने आगे बढ़ते हुए विधायी कामकाज निपटाया और तय एजेंडे के अनुसार बिलों व अन्य सरकारी कार्यों को पूरा किया। वहीं राज्यसभा में दिन की शुरुआत एक अलग ही विषय से हुई। सदन के नेता जेपी नड्डा ने 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' पर हुई चर्चा का जवाब दिया।
इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने अगला मुद्दा उठाते हुए चुनाव सुधार पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि सदस्य चुनाव प्रणाली में आवश्यक बदलावों पर अपने सुझाव और विचार रख सकें। संसद में आज ई-सिगरेट का भी मुद्दा उठा। कुल मिलाकर, संसद के दोनों सदनों में आज का दिन सवाल-जवाब, ऐतिहासिक विषयों पर चर्चा और चुनाव सुधार जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर बहस के नाम रहा।













Click it and Unblock the Notifications