Parliament session: 'गिरावट की भी एक सीमा होती है...' TMC सांसद ने की मिमिक्री तो भड़के धनखड़, सुनाई खरी-खरी
Parliament session: संसद का शीतकालीन सत्र इस वक्त काफी धमाकेदार हो गया है। मंगलवार को सस्पेंड किए विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में धरना देते हुए मर्यादा की सीमा पार कर दी, उन्होंने ना केवल मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का भी मजाक उड़ाया, जिस पर अब उपराष्ट्रपति ने भी कड़ा रिएक्शन दिया है।

दरअसल सरकार के खिलाफ धरना दे रहे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने आज संसद की सीढ़ियों पर बैठकर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। जिसका वीडियो कई वरिष्ठ नेता बनाते हुए नजर आए।
सभापति जगदीप धनखड़ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी
सांसद की इस हरकत पर अब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'मुझे पता चला कि बाहर क्या हो रहा है। ये हास्यास्पद और अस्वीकार्य के साथ-साथ शर्मनाक भी है। बताइए एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है , खुश होकर ताली पीट रहा है। गिरावट की भी एक सीमा होती है, ईश्नर इन सबको सदबुद्धि दे।'
#WATCH | TMC MP Kalyan Banerjee mimics Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar in Parliament premises pic.twitter.com/naabLIzibY
— ANI (@ANI) December 19, 2023
मालूम हो कि 13 दिसंबर को संसद में हुई घुसपैठ को लेकर विपक्ष दोनों सदनों में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है और इसी कारण हंगामा कर रहा है जिसके चलते संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।
संसद से अभी तक 141 सांसद सस्पेंड
14 दिसंबर को इसी बात के चलते टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन से शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद विपक्ष और उग्र हो गया और उसने सोमवार को भी सदन नहीं चलने दिया, जिसके बाद कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया, मालूम हो कि संसद से अभी तक 141 सांसद सस्पेंड किए जा चुके हैं।
लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं-खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि 'PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशभर में दौरे कर रहे हैं लेकिन सदन में नहीं आ रहे। ये सदन की गरिमा का अपमान है, बहुत सारे सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने निलंबित किया है, देश के इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया है। लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं लेकिन ऐसा ये कर नहीं पाएंगे।'
'पीएम मोदी पर आसुरी शक्ति सवार हो गई है'
तो वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने खुद के और साथी सांसदों के निलंबन पर भड़कते हुए कहा कि 'पीएम मोदी पर आसुरी शक्ति सवार हो गई है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं, उनका अहंकार लोग देख रहे हैं, जनता जवाब देगी उन्हें।'












Click it and Unblock the Notifications