Sansad me aaj kya Hua: अडानी मुद्दे पर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले-'मोदी-अडानी एक ही हैं'
Parliament Winter Session Day-9: संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन 5 दिसंबर (गुरुवार) को संभल के साथ-साथ अडानी मुद्दे पर संसद में संग्राम हुआ। विपक्षी विधायकों ने संसद परिसर में गौतम अडानी मुद्दे पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगति की गई। विपक्षी सांसद अडानी मामले पर चर्चा की मांग और जांच की मांग कर रहे थे। कांग्रेस ने लोकसभा में संभल मामले पर भी चर्चा की मांग की, मगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वे इस मामले को शून्य काल में देखेंगे। इस पर चर्चा की जा चुकी है।
संसद परिसर में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने "मोदी अडानी एक है, अडानी सेफ है" स्लोगन वाली जैकेट व टी-शर्ट पहनकर गौतम अडानी मामले में प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बीच कहा, "मोदी अडानी की जांच नहीं करवाएंगे, क्योंकि अगर वह जांच करवाएंगे तो उसका मतलब ये होगी कि वो अपनी जांच करा रहे हैं। उन्होने कहा कि मोदी अडानी एक है, वो दो लोग नहीं हैं, वो एक हैं।

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ नारे लगाए, "तानाशाही नहीं चलेगी " "प्रधानमंत्री सदन में आओ, सदन में आकर जवाब दो" "मोदी-अडानी एक हैं" विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच लोकसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
#WATCH | Delhi: Opposition MPs wear jackets symbolising their protest over the Adani issue and stage a demonstration at the Parliament premises. pic.twitter.com/hJrAYkNzPv
— ANI (@ANI) December 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications