Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session Day 10: लोकसभा में उड्डयन मंत्री ने दिया जवाब, कांग्रेस की बैठक से गायब रहे शशि थरूर

Parliament Winter Session Day 10: संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन दोनों सदनों में कई अहम बिलों पर चर्चा हुई। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सांसदों ने दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा उठाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के सांसदों के साथ मीटिंग की, जिसमें शशि थरूर नदारद रहे। शुक्रवार का दिन संसदीय कार्यवाही के लिहाज से अहम रहा और कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में इंडिगो संकट पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने सदन में कहा कि पहलगाम संकट हो या फिर इंडिगो संकट, सरकार ने आम यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश की है।

Parliament Winter Session Day 10

Parliament Winter Session Day 10: केंद्रीय मंत्री राम मोहन ने लोकसभा में दिया जवाब

संसद में एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि हवाई सफर के लिए कीमतों पर नजर रखने के लिए DGCA में एक टैरिफ मॉनिटरिंग यूनिट बनाई है। यह यूनिट देखती है कि एयरलाइंस मंजूर टैरिफ शीट के हिसाब से किराया तय कर रही हैं या नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इससे पारदर्शिता बढ़ती है और ज्यादा किराए की शिकायतों पर तुरंत ऐक्शन लेना आसान होता है। किसी खास रूट पर पूरे साल के लिए किराया कैप करना संभव नहीं है। इसकी वजह यह है कि मार्केट की डिमांड और सप्लाई ही फाइनल प्राइस तय करती है। सरकार जरूरत पड़ने पर दखल देती है लेकिन पूरे साल एक तय किराया रखना प्रैक्टिकल नहीं है।'

यह भी पढ़ें: Winter Session: चुनाव सुधार चर्चा में Ravi Shankar Prasad ने कांग्रेस को घेरा, 'हारने पर हंगामा करते हैं'

Parliament Winter Session Day 10 Highlights: दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा

- संसद भवन पर 13 दिसंबर को घातक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले को विफल करने में सुरक्षाबलों और संसद के कई कर्मचारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। शहीद हुए इन सभी लोगों की स्मृति में शुक्रवार को राज्यसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस दुखद दिवस का उल्लेख करते हुए पूरे सदन के साथ शहीदों को नमन किया।

- BJP सांसद ने रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लोकसभा में एक बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि एम्स जमीन की कमी से जूझ रहा है और देश भर से मरीज यहां पहुंचते हैं। सांसद ने कहा, 'मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ती भीड़ का भार नहीं उठा पा रहा। ऐसे में बदरपुर स्थित एनटीपीसी के बंद पड़े पावर प्लांट की जमीन एम्स को दी जानी चाहिए। इससे दिल्ली और आसपास के मरीजों पर दबाव कम होगा और इलाज की सुविधा भी बढ़ेगी।'

बिधूड़ी ने दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि आने वाले समय में दिल्ली की सड़कों पर 13,000 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Census 2027 News: दो चरण में होगी जनगणना 2027, कैबिनेट ने किया 11718 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

- राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि सरकार को प्रदूषण से निपटने के लिए योजना लानी चाहिए। हम इस मामले में सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि देश के शहरों को एयर पॉल्‍यूशन से मुक्ति दिलाना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी ने संसद में इस मसले पर बहस की भी मांग की।

- कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को लोकसभा और राज्‍यसभा में श्रद्धांजलि दी गई। वह दोनों सदनों के सदस्य रहे थे। 10 मिनट तक के लिए सदन को स्‍थगित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी गई। शिवराज पाटिल लातूर से सात बार सांसद चुने गए थे।

कांग्रेस की बैठक से गायब रहे शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयान देते रहे हैं। वह अपनी ही पार्टी नेताओं के निशाने पर भी रहते हैं। इस बीच शुक्रवार को संसद परिसर में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों के साथ बैठक की थी। इस बैठक से भी थरूर नदारद रहे। इसके बाद फिर से उनके पार्टी छोड़ने और राहुल गांधी से नाराज होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: What is E-cigarette: क्या है ई सिगरेट? संसद में छुपकर पी रहे थे सांसद! लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने उठाया मुद्दा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+