Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Winter Session: सदन में अमित शाह बनाम राहुल गांधी, विपक्ष का वॉकआउट, क्या-क्या हुआ आज खास?

Parliament Winter Session: संसद का सर्दियों का सत्र गुरुवार को उस समय एक बार फिर गरमा गया, जब लोकसभा और राज्यसभा में चुनावी सुधार, वंदे मातरम के 150 साल और मतदाता सूची को लेकर चल रही चर्चाएं, अचानक राजनीतिक टकराव में बदल गईं। सदन के भीतर माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कई बार सदस्य एक-दूसरे की बात काटते नजर आए और कई बार पूरा सदन शोर-शराबे से गूंज उठा।

विपक्षी दलों ने सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने विपक्ष को झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने का दोषी ठहराया। दिन भर चले लगातार हंगामे, आरोपों और जवाबी हमलों के बाद आखिरकार लोकसभा और राज्यसभा-दोनों की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Parliament Winter Session

लोकसभा में नड्डा और खडगे में नोकझोंक

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चल रही चर्चा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के बीच तीखी बहस हुई। नड्डा ने ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि नेहरु के दौर में दबाव में आकर वंदे मातरम के कुछ अंश हटाए गए, जिस पर खडगे ने बीच में हस्तक्षेप कर सवाल उठाया कि चर्चा वंदे मातरम पर हो रही है या नेहरु पर।

'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिलों पर समिति का कार्यकाल बढ़ा

लोकसभा ने संयुक्त समिति के कार्यकाल को 2026 के बजट सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ाने का फैसला किया। समिति इन बिलों पर विशेषज्ञों और कानून आयोग के अध्यक्षों से कई दौर की चर्चा कर चुकी है।

अमित शाह और राहुल गांधी में तीखा सामना

बुधवार को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच टकराव देखने को मिला। शाह ने कहा कि विपक्ष मतदाता सूची पर एकतरफा झूठ फैला रहा है और अगर विपक्ष को लगता है कि वोटर लिस्ट गलत है, तो वे चुनाव लड़ ही क्यों रहे हैं?

राहुल गांधी ने शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे वोट चोरी के आरोपों पर चर्चा से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट और EVM की जानकारी साझा करने जैसे सवालों का जवाब शाह ने नहीं दिया।

'अवैध मतदाताओ को हटाना हमारा कर्तव्य' : अमित शाह

अमित शाह ने दोहराया कि विशेष मतदाता सूची संशोधन संवैधानिक प्रक्रिया है और सरकार का कर्तव्य है कि अवैध मतदाताओ को 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' किया जाए। उन्होंने कांग्रेस पर खराब नेतृत्व का आरोप लगाया और कहा कि उनकी हार का कारण वोट चोरी नहीं बल्कि कमजोर नेतृत्व है।

विपक्ष का पलटवार, बहस के बीच वाकआउट

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि शाह तैयार स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे और विपक्ष के सवालो का जवाब नहीं दिया। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वाकआउट किया। राहुल गांधी ने कहा, "गृहमंत्री कल बहुत घबराए हुए थे। उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और हमारे सवालो का जवाब नहीं दिया।"

राज्यसभा में भी गर्मा-गर्मी, नड्डा के बयान पर हंगामा

राज्यसभा में भी वंदे मातरम पर बहस के दौरान माहौल गरम हो गया। जेपी नड्डा ने दावा किया कि 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम की कुछ पंक्तियों पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान जैसी संवैधानिक मान्यता देनी चाहिए।

संसद में कई मुद्दो पर चर्चा

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहा है, जिस पर हंगामा मचा।

  • केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी हाइड्रोजन कार में संसद पहुंचे और हरे ऊर्जा मिशन की जानकारी दी।
  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सरदार पटेल की डायरी पर आधारित किताब भेंट की।
  • पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर शाह ने टीएमसी सरकार को चेतावनी दी कि अवैध प्रवासियों को बचाने पर जनता जवाब देगी।
  • AAP सांसद संजय सिंह ने SIR प्रक्रिया को वोट साफ करने का तरीका बताया, न कि वोटर लिस्ट सुधारने का।

जलवायु और विकास से जुड़े मुद्दे भी उठे

सरकार ने बताया कि भारत ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स में नौवें स्थान पर है, लेकिन वह किसी बाहरी रैंकिंग को घरेलू नीति की आधारशिला नहीं मानती।

चर्चा में क्षेत्रीय मुद्दे भी शामिल

समाजवादी पार्टी की रुचि वीरा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग उठाई, जबकि अन्य सांसदों ने चुनावी सुधार और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: What is E-cigarette: क्या है ई सिगरेट? संसद में छुपकर पी रहे थे सांसद! लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने उठाया मुद्दा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+