Parliament Winter Session LIVE Updates: अमित शाह के भाषण के बीच विपक्ष का वॉक आउट
Parliament Winter Session LIVE Updates: संसद का शीतकालीन सत्र आज भी काफी हंगामा पसरा है, विपक्ष लगातार SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में वोट चोरी से बीजेपी की सरकार बनी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
अमित शाह ने साधा इंदिरा गांधी पर निशाना
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को धैर्य रखना चाहिए। आप तय नहीं करेंगे कि मैं क्या बोलूंगा। आपका डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा। आगे उन्होंने कहा, 'वोट चोरी क्या होती है, मैं बताता हूं। नेहरू का पीएम होना पहली वोट चोरी थी। विपक्ष के नेता ने कहा कि आपने चुनाव आयुक्तों को इम्यूनिटी दे दी। मान लो हमने तो चुनाव आयुक्त को दी, लेकिन इंदिरा गांधी ने तो खुद को इम्युनिटी दे दी। 2-3-4, नंबर के जज को बाइपास करके चौथे नंबर के जज को चीफ जस्टिस बनाया और अपना केस भी जीत लिया। ये तो इतिहास है कौन झुठला सकता है।'
चुनाव चाहे जैसे भी करवा लें, आप लोग हारेंगे ही: अमित शाह
लोकसभा में चुनाव सुधार र बोलते हुए गृहमंभी अमित शाह ने कहा कि किसी भी चुनाव में हार केवल विरोधी ताकतों के कारण नहीं होती, बल्कि इसका मूल कारण आपके नेतृत्व और संगठन की कमजोरियां होती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा, 'वोटर लिस्ट में गलतियां और संगठन की कमज़ोरियां भविष्य में उनके खिलाफ़ काम करेंगी।एक दिन कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी उनसे सवाल पूछेंगे कि क्यों पार्टी हार रही है और क्यों उन्होंने सुधार नहीं किए? चुनाव जीतने के लिए संगठन और मतदाता डेटा दोनों पर मजबूत पकड़ जरूरी है। आप चाहे जैसे चुनाव करवा लें, चाहे ये सुधार हों या न हों, लेकिन आप लोग चुनाव हारेंगे।' नियुक्ति में धांधली के आरोपों पर कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के जज स्वामीनाथन ने मंदिर के मामले में अपना फैसला सुनाया और इसके तुरंत बाद विपक्ष उनके इंपीचमेंट का मोशन लेकर सामने आ गया था। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने खुद चुनावी कानून और मशीनों को लागू किया, 20 साल तक चुनाव जीते, लेकिन अब जब हार मिली है तो वे शिकायत और रोने-धोने लगे हैं।
जीतने पर नए कपड़े सिलवा कर पहुंच जाते हैं: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधार चर्चा पर जवाब देते हु कहा, टअगर ऐसे लोग जो कानूनी रूप से मतदाता नहीं हैं, फिर भी वोट डाल पाने में सक्षम हों, तो देश कैसे सुरक्षित रह सकता है? देश की सुरक्षा के लिए घुसपैठियों की पहचान जरूरी है। जिन लोगों का अब निधन हो चुका है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाना अत्यंत आवश्यक है। जब तक ऐसी विसंगतियां रहेंगी चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर की गुंजाइश बनी रहेगी। आप लोग वोट चोरी की बात करते हैं और जब आप जीतते हैं तो नए कपडे सिलवा कर शपथ लेने पहुंच जाते हैं। जब हारते हैं तो कहते हो चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा होता है। ये दोहरा मापदंड नहीं चलेगा'
SIR का इतिहास बताने पर कांग्रेस नाराज हो जाती है: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में वोटर लिस्ट संशोधन पर कहा, 'जब हम इतिहास बताते हैं तो कांग्रेस के नेता नाराज हो जाते हैं। इसे छोड़ा नहीं जा सकता है। एसआईआर की शुरुआत कब हुई? पहला एसआईआर हुआ था 1953 में। अब हम पूछते हैं कि उस वक्त पीएम कौन था? जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे।दूसरा एसआईआरहुआ 1957 में, तब भी जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। तीसरा हुआ 1961 में, उस वक्त भी जवाहर लाल नेहरू पीएम थे। 65-66 में भी हुआ, उस वक्त लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे। फिर राजीव गांधी, नरसिंह राव और बाद में वाजपेयी जी के वक्त में एसआईआर हुआ। सिर्फ दो बार एनडीए के पीएम थे। 2004 के बाद सीधा 2025 में एसआईआर हो रहा है।
भारत छोड़ो आंदोलन पर भी इसी तरह चर्चा हो: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने देश के लोगों से अपील की कि वे वंदे मातरम् पर हो रही इस चर्चा को ध्यान से सुनें, ताकि सही इतिहास दर्ज किया जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि भारत छोड़ो आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम पर भी इसी तरह की चर्चाएं हों, ताकि व्हाट्सएप से इतिहास सीखने वाले लोगों की गलतफहमियां दूर हों। शिवसेना सांसद ने कहा कि आज वॉट्सऐप से इतिहास पढ़ाने की कवायद हो रही है। लोगों को देश के सही इतिहास से दूर करने की साजिश चल रही है।
जो लोग बाहर थे उनका वोट काट दिया गया: पप्पू यादव
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान पप्पू यादव ने एसआईआर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या जो लोग बाहर थे, किस आधार पर इन लोगों का नाम काटा गया, तकनीकी कारण क्या था? आधार का लिंक आपने मान लिया, जिसमें थोड़ी गड़बड़ी थी, उसे भी आपने मान लिया, फिर कटा क्यों? मुझे लगता है कि इनके पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर उतना ही वोट काटा जितने वोट से ये हर बार चुनाव में हार जाते थे। 83.4 वोट प्रतिशत इन्हें पहले से हमसे वोट कम है। यानी वोट है, वैलेट में हम चुनाव जीत जाते हैं और ईवीएम में ये जीत जाते हैं। जो लोग बाहर थे, उनका नाम किस अधार पर काटा?'
राज्यसभा में फिर शुरू हुई कार्यवाही, ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा जारी
राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को दोबारा शुरू हुई, जहां राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर आगे की चर्चा जारी है। सदस्यों ने इसके ऐतिहासिक महत्व, आज के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने में इसकी भूमिका पर अपने विचार रखे।
चिराग पासवान का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- EVM नहीं, कांग्रेस का जनाधार हुआ गायब
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के EVM संबंधी बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं करती और खुद को अराजकता की ओर ले जा रही है। पासवान ने आरोप लगाया कि यह वोट चोरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के घटते जनाधार की सच्चाई है। उन्होंने राहुल के सदन से अनुपस्थित रहने और सत्र के दौरान विदेश यात्राओं को “गैर-गंभीरता” बताया।
Parliament Winter Session LIVE Updates:राहुल गांधी नॉन-रेसिडेंट इंडियन पॉलिटिशियन-तेजस्वी सूर्या
राहुल गांधी जी एक नॉन-रेसिडेंट इंडियन पॉलिटिशियन हैं। इंडिया को एक इंडिया का रहने वाला अपोज़िशन लीडर चाहिए जो सच में इस देश की परवाह करे और अपने काम को सीरियसली ले। वह इंडिया से ज़्यादा विदेश में रहते हैं। उनका दिल विदेश में है, लेकिन मजबूरी में वह यहां पॉलिटिक्स कर रहे हैं। एक MP के लिए भी पार्लियामेंट सेशन के दौरान छुट्टी लेना नामुमकिन है। लेकिन चल रहे पार्लियामेंट सेशन के बीच में उनका विदेश जाना उनकी सीरियसनेस दिखाता है। मुझे उम्मीद है कि अगले टर्म में कांग्रेस देश के लिए ज़्यादा ज़िम्मेदार अपोज़िशन लीडर चुनेगी-BJP MP तेजस्वी सूर्या
Parliament Winter Session LIVE Updates:राहुल गांधी में कोई दम नहीं: कंगना रनौत
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस MP राहुल गांधी के जर्मनी दौरे पर BJP MP कंगना रनौत ने कहा, "मैं उनके टूर का हिसाब नहीं रखती, न ही उनके बारे में कोई खबर पढ़ती हूँ। तो मैं उनके टूर के बारे में क्या कह सकती हूँ? लेकिन यह सबको साफ़ है कि उनकी पार्टी सिंगल डिजिट में क्यों आ गई है। मैं इस तरह के कैरेक्टर पर कमेंट नहीं करना चाहती क्योंकि आप जानते हैं कि उस इंसान में कोई दम नहीं है, कैरेक्टर की कोई ताकत नहीं है..."
Parliament Winter Session LIVE Updates: राहुल गांधी ने सही बातें उठाई हैं-प्रियंका चतुर्वेदी
जिस तरह के चुनाव नतीजे आ रहे हैं, वोटर रोल से लोगों के नाम निकाले जा रहे हैं और नाम जोड़े जा रहे हैं, एक ही फोटो वाला व्यक्ति अलग-अलग बूथों पर वोटर रोल में 20-30 बार दिख रहा है, यह चिंता की बात है। अगर एक समझौता करने वाला इलेक्शन कमीशन चुनाव कराएगा तो हमारे यहां चुनावी लोकतंत्र नहीं रहेगा। उन्होंने (LoP राहुल गांधी) (लोकसभा में) कुछ सही बातें उठाई हैं। आदित्य ठाकरे और LoP राहुल गांधी ने सही बातें उठाई हैं..हमने देखा है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा में क्या हुआ, और जल्द ही हम देखेंगे कि बिहार में क्या हुआ...अगर जिम्मेदार विपक्ष होना और सवाल पूछना उनके लिए ड्रामा है, तो भगवान ही भारत को बचाए-SIR पर, शिवसेना (UBT) MP प्रियंका चतुर्वेदी
Parliament Winter Session Live Updates: वोटरों के अधिकार लूटे जा रहे हैं: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कल संसद में दिए भाषण पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "इलेक्शन कमीशन का काम निष्पक्ष नहीं है, और कई उदाहरण यह साबित कर चुके हैं... पूरा देश इसके खिलाफ खड़ा है, और राहुल गांधी ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया है कि लाखों की संख्या में ये डुप्लीकेट वोट कहां से आ रहे हैं?... ये सभी उदाहरण हैं जिनकी वजह से चुनाव प्रभावित हो रहे हैं... वोटरों के अधिकार चुराए नहीं जा रहे, लूटे जा रहे हैं..












Click it and Unblock the Notifications