Special session 2023: कम ना हो पुरानी संसद की गरिमा, नाम रखा जाए संविधान सदन- PM मोदी

Parliament Special session 2023: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है।आज मोदी सरकार सदन में महिला आरक्षण बिल पेश करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक महिला आरक्षण बिल आज लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे लेकिन इससे पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोज‍ित संयुक्‍त सत्र के व‍िशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि 'आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर, नए भविष्य का श्रीगणेश करने जा रहे हैं।'

Parliament Special session 2023

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ की है। उन्होंने कहा कि 'आज हम विकसित भारत के संकल्‍प को दोहराने, संकल्‍पबद्ध होने और उसको परिपूर्ण करने के प्रति जी जान से जुटने के लिए नए संसद भवन में जाएंगे।'

पीएम मोदी ने किया शाहबानो केस का जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने शाहबानो केस का जिक्र करते हुए कहा कि 'मुस्लिम बहन बेटियों को न्याय का जो इंतजार था, शाहबानों केस के कारण गाड़ी कुछ उलटी पटरी पर चली गई थी, इसी सदन ने हमारी उस गलती को ठीक भी किया है, ये बहुत सारे ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है।'

करीब 4000 क़ानून पास किए

पीएम मोदी ने कहा कि 'इसी सदन में 'साल 1947 में अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण किया, यह सेंट्रल हॉल उस प्रकिया का भी साक्षी है, यहीं हमारे राष्ट्रगान और तिरंगे को भी अपनाया गया, हमारे राष्ट्रपति महोदयों द्वारा 86 बार संबोधित किया गया, दोनों सदनों ने मिलकर करीब 4000 क़ानून पास किए हैं।'

'यही समय है, सही समय है'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैंने लाल किले से कहा था- 'यही समय है, सही समय है', एक के बाद एक घटनाओं पर नजर डालें तो हर एक घटना इस बात की गवाह है कि आज भारत एक नई चेतना के साथ जाग चुका है, भारत एक नई ऊर्जा से भर गया है। यही चेतना और ऊर्जा करोड़ों लोगों के सपनों को संकल्प में बदल सकती है और हम सबको उसी पर मिलकर काम करना है।'

छोटे कैनवास पर बड़ी तस्वीर नहीं बना सकते

पीूएम मोदी ने कहा कि 'जिस तरह हम छोटे कैनवास पर बड़ी तस्वीर नहीं बना सकते, उसी तरह अगर हम अपनी सोच के कैनवास को बड़ा नहीं कर सकते। हम भव्य भारत की तस्वीर नहीं बना पाएंगे लेकिन आगे बढ़ने के लिए इतिहास को भूलाना नहीं बल्कि याद करते हुए लक्ष्य हासिल करना है।

भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत पांचवी अर्थव्यवस्था पर पहुंचा है लेकिन पहले 3 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं जिस स्थान पर हूं उस जानकारी के आधार कह रहा हूं कि दुनिया आश्वस्त है कि भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा।'

पुरानी संसद का नाम रखा जाए संविधान सदन-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल के 25 सालों में भारत को बड़े कैनवास पर काम करना होगा, हमें आत्मनिर्भर भारत बनने का लक्ष्य पूरा करना होगा लेकिन इसी के साथ हमें पुरानी संसद की गरिमा कम नहीं होने देना है और इसलिए मैं सुझाव देता हूं कि इसका नाम 'संविधान सदन' रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+