Parliament Session: संसद के दोनों सदन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखेंगी।
गौर करने वाली बात है कि 18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला अभिभाषण होगा। नई लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ है जबकि राज्यसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 28 जून को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसके बाद पीएम मोदी इसका जवाब देंगे।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे, इस दौरान संसद के भवन पर लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी गज द्वार पर उनका स्वागत करेंगे। संविधान के अनुच्छेद 87 के तहत लोकसभा चुनाव के बाद संयुक्त सदन को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाना अनिवार्य है।
राष्ट्रपति अपने भाषण में सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों की रूपरेखा रखती हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगा और इसपर चर्चा होगी। पीएम मोदी 2-3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले लोकसभा के अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला का चुनाव हुआ। ध्वनि मत से ओम बिरला ने चुनाव जीत लिया और वह लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष बने।
गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एनडीए के खाते में 293 सीटें आई हैं। वहीं कांग्रेस ने इस बार 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो उसने 234 सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications