Parliament Session: लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण आज, विपक्ष के आरोपों का देंगे जवाब

Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज इसका जवाब देंगे। पीएम मोदी लोकसभा में इस चर्चा का विस्तार से जवाब देंगे। जिस तरह से राहुल गांधी ने अपने भाषण में सरकार पर जमकर हमला किया, उसके बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी इन तमाम आरोपों का एक-एक करके जवाब देंगे।

जिस तरह से राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर टिप्पणी की थी, उसके बाद सदन में काफी हंगामा हुआ था। पीएम मोदी को बेंच से उठकर बीच में ही राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करनी पड़ी, उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

PM

गौर करने वाली बात है कि लोकसभा में दो दिनों तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इसके बाद आज पीएम मोदी शाम 4 बजे लोकसभा में इस चर्चा पर जवाब देंगे।

जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद में बयान दिया, उसकी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ी आलोचना की, उन्होंने कहा कि संसद में संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक गया गया, उसे असत्यवादी बताया गया, यह हिंदू समाज का घोर अपमान है।

ऐसे में आज पीएम मोदी के भाषण का हर किसी को इंतजार है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 16 घंटे तक हुई चर्चा के बाद पीएम मोदी इसपर जवाब देंगे। यह चर्चा सोमवार को सुबह शुरू हुई थी, माना जा रहा है कि आज शाम तक यह चर्चा समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद पीएम इसपर जवाब देंगे, इस दौरान भारी हंगामे के आसार हैं।

बता दें कि सदन में विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ने सरकार पर हमले का जिम्मा संभाला। उन्होंने हिंदू धर्म से लेकर अग्निवीर स्कीम, नीट परीक्षा सहित तमाम मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निवीर को हम शहीद कहते हैं लेकिन ये सरकार उनकी मदद तक नहीं करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+