संसद वीडियोग्राफी मामला: दोषी पाए गए AAP सांसद भगवंत मान
भगवंत मान को सांकेतिक सजा देने की सिफारिश होगी। इस बारे में स्पीकर को अंतिम फैसला लेना है।
नई दिल्ली। संसद के अंदर के हिस्से की वीडियोग्राफी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में लोकसभा की जांच समिति ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंज मान को दोषी ठहराया है। समिति बुधवार यानी की आज अपनी अंतिम रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप देगी। आपको बता दें कि लोकसभा की नौ सदस्यीय टीम इस मामले में भगवंत मान के दोषी होने पर एकराय है लेकिन सजा देने पर उनकी एकमत नहीं बन पाई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवंत मान को सांकेतिक सजा देने की सिफारिश होगी। इस बारे में स्पीकर को अंतिम फैसला लेना है। समिति ने सर्वसम्मति से पाया है कि मान के शेयर किए गए विडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं और इन जानकारियों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें और आतंकवादी संसद पर हमला करने में कर सकते हैं।
क्या है पूरा मामला
भगवंत मान ने संसद के अधिवेशन के दौरान फेसबुक लाइव पर संसद का विडियो शेयर किया था। वीडियो में मान ने अपने घर से लेकर संसद के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हिस्से में घुसने का रास्ता बताया और साथ ही सुरक्षा जांच की जानकारी भी दी थी। उन्होंने संसद के अंदरूनी हिस्से में कामकाज के तरीके का भी खुलासा किया था।
मान के इस वीडियो को सभी दलों ने संसद की सुरक्षा के खिलाफ बताते हुए निंदा की थी और मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।इस मामले की जांच के लिए लोकसभा ने एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है जिसमें यह माना गया है कि मान द्वारा शेयर किए गए विडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
