'भारत को बम की जरूरत है', जांच के दायरे में संसद घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित झा के सोशल मीडिया पोस्ट
Parliament Security Breach News: 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा के अंदर घुसपैठ का मामला सामने आया था। दो युवकों ने लोकसभा के अंदर सेंधमारी की, जबकि एक युवक और एक महिला को संसद के बाहर से पकड़ा। अब घुसपैठ के इस मामले में सभी 6 लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
संसद की सुरक्षा में उल्लंघन के मास्टरमाइंड ललित झा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी झा ने खुद सरेंडर किया था। जिसके बाद अब उसके सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रख रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा कि वह संसद सुरक्षा उल्लंघन के कथित मास्टरमाइंड ललित झा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रख रही है। स्पेशल सेल ने बताया कि ललित के कुछ पोस्ट, जिनमें से एक में कहा गया कि "भारत को बम की जरूरत है", वो जांच के दायरे में हैं।
26 अक्टूबर को किया था ये पोस्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि ललित ने 13 दिसंबर, बुधवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन से कुछ हफ्ते पहले 26 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "भारत को एक बम की जरूरत है" पोस्ट डाला था।
ललित झा ने बंगाली में लिखे आगे में कहा, "भारत को आज जिस चीज की जरूरत है वह एक बम है। इसे अत्याचार, अन्याय और अराजकता के खिलाफ एक मजबूत आवाज की जरूरत है।" दिल्ली पुलिस ने कहा, ललित ने अपने सोशल मीडिया पर इसी तरह के भड़काऊ पोस्ट किए हैं।
भड़काऊ पोस्ट से भरा सोशल मीडिया
5 नवंबर को शेयर किए एक अन्य पोस्ट में ललित ने लिखा कि जो कोई भी आजीविका और अधिकारों के बारे में बात करता है, चाहे वह कोई भी हो, उसे 'कम्युनिस्ट' करार दिया जाता है।
बताया जा रहा है कि ललित झा का सोशल मीडिया इसी तरह के भड़काऊ पोस्ट से भरा पड़ा है, इसी वजह से स्पेशल सेल ललित के सोशल मीडिया लिंक की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर दूसरे से क्या करता था बात?
स्पेशल सेल ने कहा कि वह इस बात की भी जांच कर रही है कि ललित सोशल मीडिया पर किसके संपर्क में था, साथ ही यह भी जांच कर रही है कि क्या कथित सुरक्षा उल्लंघन मास्टरमाइंड सोशल मीडिया पर दूसरों से बात कर रहा था और यदि हां, तो क्या कहा गया था?












Click it and Unblock the Notifications