जली हुई हालत में मिले सभी आरोपियों के फोन, संसद सुरक्षा चूक मामले में अब तक क्या-क्या हुआ...

Parliament security breach: हाल ही में देश की संसद में बड़ी चूक देखने को मिली, जब सदन में शीतकालीन सत्र चल रहा था और दो लोग सदन के बीच में कूद पड़े। इस मामले में अब रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि संसद सुरक्षा चूक में शामिल सभी आरोपियों के मोबाइल फोन मिले हैं।

संसद सुरक्षा चूक मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों के मोबाइल फोन के पार्ट्स राजस्थान से बरामद किए गए हैं।

Parliament security breach,

जले हुई मिले आरोपियों के फोन
पुलिस ने बताया कि आऱोपियों के सभी फोन जली हुई हालत में मिले। सभी आरोपियों के फोन ललित झा के पास थे। इन मोबाइल फोन की तस्वीरें भी पुलिस ने साझा की है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों से की पूछताछ
इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की थी। इस पूछताछ में पुलिस के हाथ चौंकाने वाली जानकारी भी मिली थी। आरोपियों ने बताया कि लोकसभा में चैंबर में कूदने से पहले उन्होंने आत्मदाह करने और फिर पर्चे बांटने की योजना बनाई थी।

आत्मदाह करने की बनाई थी योजना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले आत्मदाह कर अपना संदेश सब तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। लेकिन फिर इसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

भाजपा सांसद से हो सकती है पूछताछ
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस की एक टीम संसद मामले को लेकर मैसूर से भाजपा सांसद सिम्हा का बयान भी दर्ज कर सकती है। पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: लखनऊ से खास जूते खरीदकर संसद में हमले की रची साजिश, जानिये कौन है ललित मोहन झा...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+