संसद राउंडअप: लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सत्र में पारित हुए कुल 11 विधेयक

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच आज यानी 22 दिसंबर को अपने तय समय से एक दिन पहले ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि शीतकालीन सत्र कल यानी 23 दिसंबर तक समाप्त होना था। सत्र के आखिरी दिन भी विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अखबार की खबर का हवाला देकर अयोध्या से संबंधित एक मुद्दा उठाने की कोशिश की लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Parliament Roundup Lok Sabha and Rajya Sabha adjourned indefinitely 11 bills passed in session

Recommended Video

    Parliament का Winter session खत्म, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Lok Sabha, Rajya Sabha | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इस बार शीतकालीन सत्र में कुल 18 बैठकें हुईं और इस दौरान लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 82 प्रतिशत रही, जबकि राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी सिर्फ 47 फीसदी रही। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में मौजूद लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए यह जानकारी साझा की।

    यह भी पढ़ें: 7306 पाकिस्तानी और 10 चीनी चाहते हैं भारत की नागरिकता, संसद में गृह मंत्रालय ने बताया डेटा

    शीतकाली सत्र में पारित हुए कुल 11 विधेयक
    जोशी ने कहा, 'संसद का शीतकालीन सत्र जो 29 नवंबर को शुरू हुआ और 23 दिसंबर को स्थगित होने वाला था, लेकिन इसे आज (बुधवार) अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।' उन्होंने कहा कि आवश्यक सरकारी कामकाज के पूरा होने पर निर्धारित समय से एक दिन पहले सत्र में कटौती की गई थी। सत्र में 24 दिनों की अवधि में 18 बैठकें हुईं। जोशी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 13 विधेयक (लोकसभा में 12 विधेयक और राज्य सभा में एक विधेयक) पेश किए गए और दोनों सदनों द्वारा कुल 11 विधेयक पारित किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+