राउंडअप: हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री ने संसद में दिया बयान, जानें संसद में नौवें दिन क्या हुआ?

नई दिल्ली, 09 दिसंबर: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 9वां दिन है। आज दोनों सदन की कार्यवाही की शुरुआत बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करके की गई। तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया। वहीं विपक्षी नेताओं ने सम्मान के तौर पर 12 राज्यसभा सांसदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ चल रहे धरने को वापस ले लिया।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat Helicopter Crash Live Updates: Rajnath Singh का Parliament में बयान | वनइंडिया हिंदी
    Parliament Roundup know about nint day of winter session proceedings

    हेलिकॉप्टर क्रैश पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दिया

    हेलिकॉप्टर क्रैश पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। कल ही जांच टीम वेलिंग्टन पहुंची और जांच शुरू की। घटना में मारे गए सभी लोगों के पार्थिव शरीरों को आज शाम को दिल्ली लाया जाएगा। मिलिट्री ऑनर के साथ सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने सभी दिवंगतो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हेलिकॉप्टर क्रैश पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा में सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद को बताया कि लाइफ सपोर्ट पर चल रहे ग्रुप कैप्टन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    2030 तक भारत में स्पेस स्टेशन बनाने की योजना

    राज्यसभा में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अगले साल गगनयान से पहले भारत दो मानवरहित मिशन करने जा रहा है। 2023 में गगनयान मिशन को अंजाम दिया जाएगा। यह बाकी दूसरे मिशन से अलग होगा। यह भारत को पूरे विश्व में अलग स्थान देगा। गगनयान के अलावा वीनस मिशन की योजना है। इसके बाद 2022-23 में आदित्य सोलर मिशन की योजना है। कोरोना के चलते चंद्रयान मिशन में भी देरी आई है, यह भी अगले साल के लिए प्रस्तावित है। 2030 तक भारत एक स्पेस स्टेशन भी बना सकता है, जो अपने आप में अनोखा होगा।

    द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) बिल 2021 पेश

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) बिल 2021 पेश किया। यह बिल लोकसभा से पास किया जा चुका है। इस बिल पर राज्यसभा में चर्चा हुई।

    केंद्रीय सतर्कता आयोग संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया

    सीबीआई और ईडी के प्रमुखों का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाने वाला बिल, केंद्रीय सतर्कता आयोग संशोधन विधेयक 2021 और विशेष पुलिस स्थापना संशोधन विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से पूछा कि सीबीआई और ईडी डायरेक्टर के कार्यकाल में बदलाव का उनके द्वारा अपने उद्घाटन भाषण में उल्लिखित मुद्दों को कैसे प्रभावित करेगा। बीजू जनता दल (बीजेडी) के भर्तृहरि महताब ने सीबीआई और ईडी डायरेक्टर के कार्यकाल के संबंध में एक संशोधन विधेयक लाने के कदम पर सवाल उठाया।

    विपक्षी सांसदों ने सीडीएस विपिन रावत की मौत पर शोक व्यक्त किया

    हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए सीडीएस विपिन रावत और 13 अन्य लोगों की मौत पर विपक्ष ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजिली दी। सांसदों के निलंबन मामले पर आज विपक्ष ने धरना और प्रदर्शन नहीं किया।

    गृह मंत्री ने नागालैंड पर संसद को गुमराह किया, अधीर चौधरी का दावा
    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा को गुमराह किया जब उन्होंने कहा कि नागालैंड में नागरिकों के भागने की कोशिश करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन पर गोलियां चलाईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+