'इतना ही खराब है तो जीजाजी साथ क्या कर रहे', स्मृति ईरानी ने संसद में दिखाई अडानी संग रॉबर्ट वाड्रा की फोटो
Smriti Irani Loksbha Speech: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) की बहस से दूसरे दिन राहुल गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी के बयान के जवाब में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आक्रामक नजर आईं।
लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी के मणिपुर हिंसा पर दिए भाषण के बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए राजस्थान, कश्मीरी पंडित, असम और अडानी मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर बरसीं।

स्मृति ने दिखाई अडानी संग वाड्रा की फोटो
सदन के अंदर रॉबर्ट वाड्रा और गौतम अडानी की फोटो दिखाते हुए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। स्मृति ने तस्वीर दिखाते हुए कहा, "ये कब से अडानी अडानी कर रहे हैं, तो अब थोड़ा अब मैं भी बोल दूं। फोटो मेरे पास भी है।"
स्मृति ईरानी ने पूछा- जीजाजी साथ क्या कर रहे?
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछा कि अगर इतने ही खराब है तो जीजाजी (रॉबर्ट वाड्रा) साथ में क्या कर रहे हैं। इसी के साथ मंगलवार को निशिकांत दुबे के बयान को दोहराते हुए ईरानी ने कहा कि किसी को सेट करो किसी को भेंट करो।
अडानी मामले पर कांग्रेस को जवाब
वहीं अडानी पर राहुल के बयान को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछा कि 1993 में मुंद्रा पोर्ट पर कांग्रेस की सरकार ने अडानी को जगह दी। यूपीए के कार्यकाल में इन्होंने अडानी को 72 हजार करोड़ का लोन दे दिया। क्यो दिया? राजस्थान में 60 हजार करोड़ से ज्यादा का समझौता कर लिया अशोक गहलोत के साथ। 20 हजार एकड़
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान विभिन्न राज्यों में बंदरगाहों का काम अडानी को क्यों दिया गया? इसी के साथ तंज करते हुए कहा कि इसमें बेटा कितना सेट होगा और दामाद को कितनी भेंट होगा हम क्या जानें?
मणिपुर हिंसा पर राहुल के बयान पर भड़कीं ईरानी
इसके अलावा मणिपुर हिंसा पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठ कर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।












Click it and Unblock the Notifications