'गंदी राजनीति को उजागर करता है', संसद में अनुराग ठाकुर का भाषण शेयर कर PM मोदी ने INDI Bloc को घेरा
Parliament Monsoon Session: संसद में मंगलवार (30 जुलाई) का दिन काफी गहमागहमी से भरा रहा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रशंसा की, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधन का जवाब दिया था। पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण को लेकर कहा कि इसे 'जरूर सुनना चाहिए'।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराग ठाकुर के बयान के मुरीद होते हुए नजर आए हैं। उन्होंने लोकसभा में ठाकुर के भाषण का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि विपक्षी गठबंधन की गंदी राजनीति की पोल खुल गई है।

पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो
एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो साझा किया और लिखा, "यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का है, जिसे अवश्य सुनना चाहिए। यह तथ्यों से समाहित है। यह इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।"
This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance. https://t.co/4utsqNeJqp
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2024
राहुल और अखिलेश को घेरा
दरअसल, मंगलवार को हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में भाषण दिया था। इस दौरान उनकी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जोरदार बहस हुई थी।
'चक्रव्यूह' कटाक्ष पर ठाकुर का तीखा हमला
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर राहुल गांधी के 'चक्रव्यूह' कटाक्ष पर उन्होंने तीखा हमला किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने कमल को हिंसा से जोड़ा था, जिस पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "एक नेता ने खड़े होकर कमल पर कटाक्ष किया, लेकिन कमल का नाम तो राजीव भी है, तो क्या वो राजीव गांधी को भी बुरा मानते हैं?"
जाति को लेकर सदन में बवाल
इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आपातकाल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिनको जाति नहीं पता है वो जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। हालांकि उनके इस बयान के बाद सदन में जमकर बवाल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications