Parliament monsoon session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Parliament monsoon session update: संसद का मानसूत्र सत्र जारी है। गुरुवार को दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल लोकसभा में पास हुआ, जिसके बाद अब सरकार इसे राज्यसभा में लाने की तैयारी भी कर रही। ऐसे में विपक्षी दल रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा मणिपुर और हरियाणा हिंसा को लेकर भी सदन में रुक-रुककर हंगामा हो रहा है। पढ़ें संसद की कार्यवाही से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
अंतर-सेवा संगठन बिल पर क्या बोले रक्षामंत्री?
लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विधेयक हमारी सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में एकीकरण और एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे एकजुट और एकीकृत तरीके से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।
BRS सांसदों का प्रदर्शन
BRS सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली सेवा विधेयक को वापस लेने की मांग की।
Delhi | BRS MPs protesting in front of Gandhi statue on Parliament premises over Manipur issue and demand the withdrawal of Delhi services bill pic.twitter.com/ckVI4t3IC8
— ANI (@ANI) August 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications