Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा में वेंकैया नायडू को दी गई विदाई

संसद के मानसून सत्र में महंगाई, जीएसटी और अन्य मुद्दों को लेकर सियासी घमासान जारी है।

नई दिल्ली, 08 अगस्त: संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ और 12 अगस्त को खत्म होने वाला है। बीते शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया था। विपक्ष का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार में खाने-पीने के सामान से लेकर हर तरह की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, सरकार ने कहा है कि कीमतें नियंत्रण में हैं और विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैला रहा है।

पढ़िए, संसद के मानसून सत्र से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

parliament

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 08, 2022, 1:38 PM IST

लोकसभा दोपहर 2.15 बजे तक के लिए स्थगित।
Aug 08, 2022, 11:45 AM IST

आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं: राज्यसभा में PM मोदी
Aug 08, 2022, 11:44 AM IST

हम इस वर्ष ऐसा 15 अगस्त मना रहे हैं जब स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री सब के सब ऐसे लोग हैं जो आज़ाद भारत में पैदा हुए, और सब के सब बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये देश के नए युग का प्रतीक भी है: PM मोदी
Aug 08, 2022, 11:44 AM IST

अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये आपने(एम. वेंकैया नायडू) सिद्ध किया है: राज्यसभा में PM मोदी
Aug 08, 2022, 11:44 AM IST

PM मोदी के जो प्रयास थे खेलों इंडिया जैसी योजनाएं और खिलाड़यों को सुविधाएं देना, देश और विदेश में इवेंट्स में भाग लेना, उसका लाभ हमारे खिलाड़ियों को भी मिला है। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों को बहुत बधाई: कॉमनवेल्थ गेम्स पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
Aug 08, 2022, 9:39 AM IST

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में बेरोजगारी पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
Aug 05, 2022, 5:27 PM IST

कांग्रेस पार्टी 60 साल सत्ता में रही और आजादी के बाद हिटलर की ऐसी भूमिका निभाई कि लोकतंत्र की हत्या कर दी, देश में इमरजेंसी लगा दी। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र के हत्यारे के रूप में इतिहास में जो काला अध्याय लिखा है इससे बड़ा हिटलर और कौन हो सकता है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Aug 05, 2022, 3:15 PM IST

कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल
Aug 05, 2022, 3:14 PM IST

मॉनसून सत्र में राहुल गांधी जी गंभीर नहीं हैं। उनकी पार्टी ने महंगाई पर चर्चा मांगी तो वे मौजूद नहीं थे और प्रेस वार्ता में मंहगाई की बातें करते हैं। GST की बैठक में वे विरोध नहीं करते और प्रेस वार्ता में विरोध करते हैं: केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
Aug 05, 2022, 2:29 PM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जिस तानाशाही और हिटलर की बात कर रहे हैं, इस देश में 25 जून 1975 को लगाई जाने वाली आपातकाल लोकतंत्र की सबसे बड़ी तानाशाही का सबूत है जिसमें सभी विपक्षियों को जेल भेज दिया गया था। 25 जून 1975 देश के लोकतंत्र का काला दिन है।
Aug 05, 2022, 2:29 PM IST

उनको जांच एजेंसियों का डर क्यों है? आखिरकार छिपा क्या रहे हैं? क्यों सड़कों पर उतर रहे हैं? जनता बार-बार एक सवाल पूछती है कि गुनहगार को गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों लेना पड़ रहा है?: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Aug 05, 2022, 1:27 PM IST

लोकसभा दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित की गई।
Aug 05, 2022, 12:18 PM IST

जब सत्र चल रहा हो या फिर ना चल रहा हो, सांसद आपराधिक मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन की अवहेलना नहीं कर सकते हैं। कानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में, कानून और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है: एम. वेंकैया नायडू
Aug 05, 2022, 11:41 AM IST

संसद में कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहने।
Aug 05, 2022, 11:07 AM IST

सदन में विरोध के बीच राज्यसभा 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई
Aug 05, 2022, 11:06 AM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध में पहना काला कुर्ता

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने काला कुर्ता और पगड़ी पहनी है।
Aug 05, 2022, 9:40 AM IST

भाजपा सांसद सकलदीप राजभर ने ट्रेनों के डिब्बों में गरीब मरीजों के लिए एक सीट के आरक्षण पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।
Aug 05, 2022, 9:39 AM IST

गौरव गोगोई ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिसमें कहा गया था कि "केंद्र सरकार को 5 मई, 2020 से पहले LAC की यथास्थिति की बहाली पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और उसके अनुसार प्रगति करनी चाहिए।"
Aug 05, 2022, 9:38 AM IST

हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में दिया शून्यकाल नोटिस

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में हिंदी में और उच्च न्यायालय की कार्यवाही को क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित करने की आवश्यकता पर शून्यकाल नोटिस दिया है।
Aug 05, 2022, 9:37 AM IST

राघव चड्ढा निजी सदस्य विधेयक करेंगे पेश

आप सांसद राघव चड्ढा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए आज राज्यसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे।
Aug 05, 2022, 9:35 AM IST

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी आज को खाद्य पदार्थों पर महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेगी। यहां तक ​​​​कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पार्टी को एक पत्र लिखकर मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा, "कांग्रेस के सभी सांसद मूल्य वृद्धि और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों को उठाने के लिए कल राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे।" कांग्रेस सांसद संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह मुद्दों का विरोध कर रहे हैं और संसद से अपना "चलो राष्ट्रपति भवन" मार्च शुरू करेंगे।
Aug 04, 2022, 3:18 PM IST

राज्यसभा भी शुक्रवार तक के लिए स्थगित।
Aug 04, 2022, 1:52 PM IST

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
Aug 04, 2022, 1:52 PM IST

मैंने वित्त मंत्री से मुलाकात की। मैंने उनसे पंजाब और लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की तरफ से विनती की है कि हमारे जो सराय है, उनपर से 12% GST वापस लिया जाए। हमारे सराय पर GST लगाना एक प्रकार से संगत और भक्ति पर टैक्स लगाना है: AAP सांसद राघव चड्ढा
Aug 04, 2022, 11:50 AM IST

राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया क्योंकि सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा "एजेंसियों के दुरुपयोग और सरकार द्वारा विपक्ष को दबाने के प्रयासों" का मुद्दा उठाने के बाद हंगामा शुरू हो गया।
Aug 04, 2022, 11:50 AM IST

हम बहुत जल्द कानूनों का व्यापक ढांचा लेकर आएंगे जिससे वह भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का उत्प्रेरक बने न कि एक बोझ बने: सरकार के व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक वापस लेने पर केंद्रीय उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Aug 04, 2022, 11:49 AM IST

संयुक्त संसदीय कमेटी ने जो सुझाव दिए हैं अगर हम उसके तहत विधेयक बनाते तो वह बहुत जटिल होता जिससे हमारे स्टार्ट अप और छोटे बिजनेस के लिए अनुपालन करना बहुत मुश्किल होता: सरकार के व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक वापस लेने पर केंद्रीय उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Aug 04, 2022, 11:46 AM IST

लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

सदन में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Aug 04, 2022, 11:35 AM IST

राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में हंगामे के कारण राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने "एजेंसियों के दुरुपयोग और सरकार द्वारा विपक्ष को दबाने के प्रयासों" का मुद्दा उठाया।
Aug 04, 2022, 11:32 AM IST

'कार में पीछे के यात्रियों के लिए भी एयरबैग की हो रही प्लानिंग'

लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''अभी तक, 2 एयरबैग अनिवार्य (कारों में) हैं। पीछे के यात्रियों के लिए कोई एयरबैग नहीं हैं। हमारा विभाग पीछे के यात्रियों के लिए भी एयरबैग रखने की कोशिश कर रहा है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है, और सरकार जल्द ही निर्णय लेने का प्रयास करेगी।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+