Sansad Mein Aaj Kya Hua: धनखड़ के इस्तीफे पर बवाल, हंगामे की भेंट चढ़ा Monsoon Session का दूसरा दिन
Sansad Mein Aaj Kya Hua: मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामे के नाम रहा। सोमवार की रात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह से दोनों सदनों में जमकर बवाल हुआ। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर भी लोकसभा और राज्यसभा में भी जमकर बवाल हुआ। हंगामे की वजह से पहले दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राज्यसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करने लगे। लोकसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदन नारेबाजी करते नजर आए।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इधर लोकसभा में भी ऐसा ही नजार दिखने को मिला, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कई बार विपक्षी सांसदों से सीट पर बैठने के लिए भी कहा। स्पीकर ने कहा कि चर्चा के लिए सभी सांसदों का सहयोग जरूरी है। मामला शांत नहीं होते देख उन्होंने 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

Sansad Mein Aaj Kya Hua: दिन भर हंगामा, नहीं हुई चर्चा
मानसून सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। विपक्षी सांसदों के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्षी सांसद चर्चा नहीं चाहते हैं सिर्फ हंगामा करना चाहते हैं। हंगामे की वजह से महज कुछ ही मिनट में दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें: 'मैं नेता प्रतिपक्ष हूं हमें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही', संसद के बाहर सरकार पर भड़के राहुल गांधी
Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे पर हंगामा
विपक्षी सांसदों ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल उठाए। इस पर बीजेपी सांसद रविकिशन ने कहा कि विपक्ष किसी की बीमारी को भी मुद्दा बना रहे हैं। एक व्यक्ति बीमार है, डॉक्टरों की रिपोर्ट है कि उन्हें आराम की जरूरत है। इसके बाद भी इस पर हंगामा किया जा रहा है, यह दुखद है।
BAC की बैठक
राज्यसभा की बीएसी की बैठक शाम साढ़े 5 बजे संसद में हुई। पहले यह बैठक सोमवार को ही होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से नहीं हुई। इस बैठक को मानसून सत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
लोकसभा और राज्यसभा दोनों स्थगित
12 बजे तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित की गई थी। इसके बाद फिर से हंगामा होने लगा और 2 बजे तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद लोकसभा में लगातार हंगामा होता रहा। स्पीकर ओम बिरला ने सख्ती से विपक्षी सांसदों को अपनी जगह पर बैठने के लिए कहा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई इसके बाद 4 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जब हंगामा कम होता नहीं दिखा, तो दोनों सदनों को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: अब विपक्ष पर क्यों भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, संसद के पहले दिन ही लगाया गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications