लोकसभा में मोदी सरकार ने लगाई सेंचुरी, दो साल में संसद से पास हुए 97 बिल

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से अब तक लोकसभा में कुल 109 बिल पास हुए हैं। जबकि साल 2014 के बजट सत्र से लेकर अब तक कुल 97 बिल लोक सभा से पास हुए हैं। अगर तुलना की जाए तो साल 2009-2014 के बीच यूपीए-2 के कार्यकाल में कुल 179 बिल पास हुए थे, जिनमें से 116 विधायी बिल (legislative bills) और 63 वित्तीय बिल शामिल थे।

prime minister narendra modi

सोमवार को लोकसभा में जीएसटी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के 100 हफ्ते पूरे होने तक निचले सदन ने 100 बिल पास करके सेंचुरी लगाई है।

PM ने की सभी दलों की तारीफ
प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह सदन की मजबूती है, जिससे जनता में नया भरोसा कायम हुआ है।' इस दौरान उन्होंने उन सभी पार्टियों की तारीफ भी की जिन्होंने जीएसटी बिल पास कराने के लिए 122वें संविधान संसोधन बिल में सहयोग किया।

दो साल में सबसे ज्यादा कानून पास
पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, संसद के दोनों सदनों से जो बिल पास हुए हैं, उनमें से 70 विधायी और 27 वित्त विधेयक हैं। बीते दो सालों में सबसे ज्यादा कानून पास हुए हैं। बजट सत्र 2016 के दौरान संसद में 24 बिल पास हुए जबकि मानसून सत्र में 12 बिल पास किए गए।

यह भी एक नजरिया
पीआरएस लेजिस्लेटिव के चक्षु रॉय ने कहा, 'संसद में कितने बिल पास हुए इससे सरकार का कामकाज नहीं तय किया जाना चाहिए। जो चीज परखने वाली है वो ये है कि ये बिल कैसे पास हुए हैं, उन पर चर्चा के लिए कितना वक्त दिया गया है। 16वीं लोकसभा में कई ऐसे बिल भी पास हुए हैं जो स्टैंडिंग कमेटी को भेजे ही नहीं गए।'

संसद से जो एक अहम बिल पास हुए है वह है लोकपाल और लोकायुक्त संशोधन बिल, जिसमें से विवादित सेक्शन 44 को हटा दिया गया। इसमें सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की संपत्ति घोषित न करने का प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+