Budget Session: 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश हो सकता है बजट

Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।

parliament

Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी जानकारी दी। संसद के शीतलाकील सत्र को बार-बार हंगामे की वजह से तय समय से पहले ही खत्म कर दिया गया था। इस बार के बजट सत्र की बात करें तो 6 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में कुल 27 बैठकें 66 दिनों में होंगी। संसद के बजट सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक का ब्रेक होगा। इसके बाद एक फिर से सत्र को शुरू किया जाएगा। अमृत काल भाषण के साथ सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा।

बजट सत्र के दौरान बजट के अलावा अन्य मदों पर भी चर्चा होगी। 14 फरवरी से 12 मार्च के बीच अवकाश के समय अलग-अलग संसदीय स्थायी समितियां इस दौरान अपनी मांगों को तैयार करेंगी, साथ ही अलग-अलग मंत्रालय और विभाग अपनी रिपोर्ट को तैयार करेंगे। माना जा रहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी, इसके बाद 13 फरवरी तक पहला सत्र चलेगा। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी।

बता दें कि संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में बंटा होता है। पहले हिस्से में बजट को पेश किया जाता है और दूसरे हिस्से की बैठक को मार्च माह में बुलाया जाता है। माना जा रहा है कि दूसरे हिस्से की शुरुआत से पहले संसद के नए भवन का भी उद्घाटन हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि संसद भवन का काम काफी तेजी से चल रहा है। फरवरी माह तक इसका काम पूरा हो सकता है। ऐसे में संसद का दूसरा हिस्सा नए भवन में हो सकता है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि संसद भवन की नई बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+