आज से शुरू होगा बजट सत्र, इन बिलों को पास कराने की कोशिश करेगी सरकार

नई दिल्लीः आज यानि सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों की सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का ये संसद में पहला भाषण होगा।

संसद में पहली बार बोलेंगे राष्ट्रपति

संसद में पहली बार बोलेंगे राष्ट्रपति

अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आने वाले साल में सरकार के विजन को लोगों के सामने रखेंगे। हर साल बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के भाषण के साथ होती है।

बग्घी सवार होकर जाएंगे संसद

बग्घी सवार होकर जाएंगे संसद

परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद भवन तक अपने अंग रक्षक और घुड़सवार दस्ते के साथ बग्घी से आएंगे,हालांकि वो कार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति संक्षेप में अभिभाषण के पहले और आखिरी पैराग्राफ का अंग्रेजी अनुवाद पढ़ेंगे।

आर्थिक सर्वे पेश करेंगे अरुण जेटली

आर्थिक सर्वे पेश करेंगे अरुण जेटली

इसके बाद वित्तमंत्री लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश करेंगे। आर्थिक सर्वे के साथ ही सदन स्थगित हो जाएगा। 1 फरवरी वित्त मंत्री अरुण जेटली आम बजट पेश करेंगे।

तीन तलाक पर जोर देगी मोदी सरकार

तीन तलाक पर जोर देगी मोदी सरकार

इस बजत सत्र में मोदी सरकार तीन तलाक विधेयक पर जोर दे रही है। बजत सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार बजट सत्र के दौरान एक बार में तीन तलाक संबंधित विधेयक को पारित कराने का प्रयास करेगी।

अनंत कुमार ने दिया ये बयान

अनंत कुमार ने दिया ये बयान

अनंत कुमार का कहना था कि इसके लिए वो सभी दलों से बातचीत करेंगे। इस सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता मुलायम सिंह, भाकपा नेता डी राजा, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन, सुदीप बंदोपाध्याय, द्रमुक की कनीमोई जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+