Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस का प्रभाव, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament Budget Session end lok sabha rajyasabha in view of COVID 19

नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल तक स्थिगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए समय से पहले ही संसद के मौजूदा बजट सत्र को खत्म करने का फैसला लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इस पर सहमति बन गई। बैठक के बाद राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने इसकी जानकारी दी।

Recommended Video

    Coronavirus के चलते Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित | वनइंडिया हिंदी
    Parliament Budget Session end lok sabha rajyasabha in view of COVID 19

    संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 3 अप्रैल तक चलना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण समय से पहले ही कार्यवाही को स्थगित कर दिय गया। कई सांसद लगातार ये मांग कर रहे थे कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए संसद की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाए। शिवसेना, टीएमसी, एनसीपी और समाजवादी पार्टी ने अपने सांसदों को संसद सत्र में शामिल न होने के लिए कहा था।

    सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक पेश किया। बजट में सरकार की ओर से पेश किए गए टैक्स से जुड़े प्रस्तावों पर संसद की मुहर के लिए वित्त विधेयक पारित करवाया जाता है। प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोरोनावायरस को लेकर स्पेशल पैकेज की मांग का ऐलान करने की मांग की। उन्होंने कहा, आप सारे बिल पास करवा लिजिए लेकिन इसके पहले कोरोना को लेकर सरकार का रूख स्पष्ट करिए। एक स्पेशल पैकेज का ऐलान करिए। अधीर रंजन चौधरी ने स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसके जरिए मांग की है कि कोरोना संकट को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जनगणना और एनपीआर का अभ्यास रोक दिया जाना चाहिए।

    बता दें कि देश दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है तो देश के एक बड़े हिस्से में लॉकडाउन है। सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत इस वायरस से अब तक हुई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+