PPC 2026 Registration Link: 43 लाख से ज्यादा लोगों ने किया रजिस्टर, आपको भी मिल सकता है पीएम से मिलने का मौका!
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Link: बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्रों के मन में तनाव, डर और कई सवाल पैदा हो जाते हैं। ऐसे में छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए केंद्र सरकार हर साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन करती है।
इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बात करते हैं और परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करते हैं। अब परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और लाखों लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम हर साल बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे बातचीत करते हैं।
अब तक कितने लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
आधिकारिक PPC 2026 पोर्टल के अनुसार सोमवार शाम तक कुल 43,15,611 लोगों ने हिस्सा लिया है।
इसमें
- 39,53,162 छात्र
- 3,17,188 शिक्षक
- 45,261 अभिभावक शामिल हैं।
क्या छात्र प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं
हर साल लाखों छात्र सवाल भेजते हैं, लेकिन बहुत कम छात्रों को सीधे बातचीत का मौका मिलता है। शिक्षा मंत्रालय सवालों और गतिविधियों के आधार पर कुछ छात्रों को चुनता है। चुने गए छात्र कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से आमने सामने सवाल पूछते हैं।
PPC 2026 कब होगी
परीक्षा पे चर्चा 2026 जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम का नौवां संस्करण होगा। इसमें प्रधानमंत्री परीक्षा का तनाव, तैयारी के तरीके और जीवन से जुड़ी बातें साझा करते हैं।
PPC 2026 के लिए चयन कैसे होता है
छात्रों का चयन उनके सवालों और ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर किया जाता है। कई बार
- छोटे लेख
- रचनात्मक जवाब
क्विज और थीम आधारित टास्क
जैसी गतिविधियों के जरिए भी चयन होता है। ये सभी गतिविधियां MyGov जैसे प्लेटफॉर्म पर होती हैं।
पिछले साल कहां हुआ था कार्यक्रम
पिछले साल चयनित छात्रों के साथ अंतिम बातचीत सुंदर नर्सरी में हुई थी। इससे पहले के वर्षों में यह कार्यक्रम टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया गया था।
PPC 2026 के लिए आवेदन कब करें
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक खुले रहेंगे। इस दौरान छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने जवाब और सवाल ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
PPC 2026 में आवेदन कैसे करें
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- MyGov की वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं
- परीक्षा पे चर्चा 2026 पेज खोलें
- Participate Now पर क्लिक करें
- छात्र, शिक्षक या अभिभावक की श्रेणी चुनें
- मोबाइल या ईमेल से लॉगिन करें
- जरूरी जानकारी भरें
- ऑनलाइन गतिविधि या MCQ पूरा करें
- अपना सवाल जमा करें
PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कितनी देर चलता है
परीक्षा पे चर्चा एक दिन का लाइव कार्यक्रम होता है। यह कुछ घंटों तक चलता है। इसे देश भर के स्कूलों, यूट्यूब, टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाता है।
PPC: परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत कब हुई
परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका मकसद छात्रों को परीक्षा के डर से बाहर निकालना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित करना है।
क्या शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं
हां, शिक्षक और अभिभावक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। वे
- बच्चों पर परीक्षा का दबाव
- घर और स्कूल में सहयोग
- मानसिक स्वास्थ्य
जैसे विषयों पर अपने सवाल भेज सकते हैं। चुने गए सवालों पर प्रधानमंत्री चर्चा करते हैं।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैसे होगा इस बार स्टूडेंट्स का सिलेक्शन?
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Bihar Board 10th Result 2026: कल जारी होंगे नतीजे? कब और कहां से डाउनलोड हो सकेगा मैट्रिक का मार्कशीट? -
Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, एक ही दिन आएगा तीनों स्ट्रीम का परिणाम? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List












Click it and Unblock the Notifications