महाराष्ट्र: परेश रावल का सत्ता के घमासान को लेकर ट्वीट, 'चल रहा है दही हांडी का खेल, देखते हैं कौन....'

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने बीजेपी ने सरकार बनाने पर असमर्थता जताई थी। इसके बाद शिवसेना ने सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी है। लेकिन अभी भी कांग्रेस ने शिवसेना को सपोर्ट करने पर कोई रूख स्पष्ट नहीं किया है। वहीं एनसीपी भी कांग्रेस के साथ इस मुद्दे को लेकर चर्चा कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सासंद परेश रावल ने महाराष्ट्र के घमासान पर ट्वीट किया है।

परेश रावल ने किया ट्वीट

परेश रावल ने किया ट्वीट

परेश रावल ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे सियासी संग्राम पर ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक जबरदस्त राजनैतिक दही-हांडी का खेल चल रहा है। चलो देखते हैं कि कौन हांडी फोड़ता है और नंबर ले जाता है। परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। लोग इल पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अशोक पंडित ने किया ट्वीट

इससे पहले बॉलीवुड के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पक्का है कि कांग्रेस और एनसीपी महाराष्ट्र में सीएम की पोस्ट की मांग कर रही होंगी।

राज्यपाल ने शिवसेना को मोहलत देने से किया इनकार

राज्यपाल ने शिवसेना को मोहलत देने से किया इनकार

गौरतलब है कि सोमवार शाम को शिवसेना ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर 48 घंटे का और समय मांगा था। लेकिन राज्यपाल ने उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया। राज्यपाल ने अब एनसीपी से सरकार बनाने का मौका दिया है और आज रात(मंगलवार) साढ़े 8 बजे तक जवाब देने को कहा है। एनसीपी के सूत्रों से आ रही खबर के मुताबिक जब तक कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं होगी, तब तक वो शिवसेना के साथ नहीं जाएगी।

शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटा

शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटा

गौरतलब है कि शिवसेना का बीजेपी के साथ 30 साल पुराना गठबंधन टूट गया है। शिवसेना ने बीजेपी के सामने सरकार बनाने को लेकर 50-50 फॉर्मूले की मांग रखी थी। इस फॉर्मूले के मुताबिक सूबे में सरकार बनने पर ढाई-ढाई साल तक सरकार चलाने का मॉडल था। शिवसेना का कहना है कि बीजेपी के साथ समझौता इसी फॉर्मूले पर हुआ था लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ। सोमवार को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपा।

महाराष्ट्र में क्या हैं सियासी समीकरण

महाराष्ट्र में क्या हैं सियासी समीकरण

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले महीने संपन्न विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से बीजेपी को सर्वाधिक 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। चुनाव पूर्व गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को कुल मिलाकर 161 सीटें मिली हैं। लेकिन सीएम पद को लेकर दोनों पार्टियों में गतरोध शुरू हो गया और गठबंधन टूट गया। महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: सोनिया के रणनीतिकार अहमद पटेल ने संभाली कमान, हो सकता है बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+