Maharashtra: सोनिया के रणनीतिकार अहमद पटेल ने संभाली कमान, हो सकता है बड़ा ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अहमद पटेल एनसीपी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक प्रदेश में सरकार गठन के लिहाज से काफी अहम हो सकती है। इस बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की जा सकती है कि क्या एनसीपी और कांग्रेस मिलकर शिवसेना के साथ सरकार बना सकते हैं। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी छवि को बचाने की होगी।

निकल सकता है समाधान

निकल सकता है समाधान

इस बैठक से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच चुनाव से पहले गठबंधन हुआ है और अंतिम फैसला एक साथ मिलकर ही लिया जाएगा। एनसीपी से हमारी बातचीत जारी है और हम तभी आगे बढ़ेंगे जब एनसीपी के नेताओं से हमारी बात पूरी हो जाए। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच भी बातचीत हुई है। हम आगे भी बातचीत को जारी रखेंगे और एक साथ मिलकर ही किसी भी निर्णय को लेंगे।

शिवसेना को लगा झटका

शिवसेना को लगा झटका

बता दें कि बता दें कि शिवसेना को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का राज्यपाल ने न्योता दिया था। जिसके बाद एनसीपी ने शिवसेना के सामने शर्त रखी थी कि अगर शिवेसना केंद्र सरकार में अपने मंत्री पद को वापस लेकर भाजपा के साथ संबंध खत्म करे और हमसे समर्थन मांगे तो हम इसपर विचार कर सकते हैं। जिसके बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन जिस तरह से आखिरी समय में शिवसेना को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं मिली और केंद्र में मंत्रीपद गया, उसके बाद शिवसेना को बड़ा झटका लगा है।

आज होगी अहम बैठक

वहीं दूसरी तरफ आज एनसीपी और कांग्रेस के नेता मुलाकात करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे प्रदेश में गैर भाजपा सरकार का गठन किया जाए। सोमवार को एनीपी नेता अजीत पवार ने कहा था कि मंगलवार को हम कांग्रेस के साथ बैठक करेंगे और शिवसेना को लेकर फैसला केरंगे। इस दौरान दोनों ही दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+