आगरा Paras Hospital की घटना पर भड़के राहुल गांधी, कहा- भाजपा शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की कमी

आगरा में पारस हॉस्पिटल के अंदर मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई कटने से 22 मरीजों की मौत की खबर को लेकर हड़कंप मच गया है।

नई दिल्ली, 8 मई: यूपी के आगरा में पारस हॉस्पिटल के अंदर मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई कटने से 22 मरीजों की मौत की खबर को लेकर हड़कंप मच गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन इस बात को स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं कि मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद की गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद यूपी सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

Recommended Video

    Agra Hospital Oxygen Mock Drill: Rahul Gandhi और Priyank का सरकार पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी बोले- BJP सरकार में ऑक्सीजन और मानवता की कमी

    राहुल गांधी ने मंगलवार को आगरा की घटना से जुड़ी एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।'

    rahul gandhi

    सरकार ने दिए जांच के आदेश

    आपको बता दें कि इस मामले को लेकर यूपी सरकार भी हरकत में आ गई है। यूपी के मंत्री जय प्रताप सिंह ने मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर कोई समस्या आ रही है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी और योगी सरकार पर हमला

    वहीं, घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी और योगी सरकार को निशाने पर लिया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पीएम: 'मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी'। सीएम: 'ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी'। मंत्री: 'मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें, ज्यादा ऑक्सीजन ना दें'। आगरा अस्पताल: 'ऑक्सीजन खत्म थी, 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉक ड्रिल की।' जिम्मेदार कौन?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+