पैरा ओलंपियन दीपा मलिक बीजेपी में हुईं शामिल, बोलीं- पीएम मोदी से हूं प्रभावित

नई दिल्ली: पैरा ओलंपियन दीपा मलिक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला और महासचिव अनिल जैन की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। वो पैराओलंपिक खेल में मेडल जीतने वाली पहली महिला है। उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

Paralympian Deepa Malik joining BJP before lok sabha elections 2019
दीपा मलिक ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के सशक्‍तीकरण के लिए काफी काम किया है उन्होंने देश में महिलाओ को अग्रणी नेतृत्‍व दिलाया और उन्‍होंने दिव्‍यांगों के कल्‍याण व विकास के लिए भी काफी काम किया है।

गौरतलब है कि मलिक को पद्मश्री से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्होंने 2016 में आयोजित रियो पैरालिंपिक में शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा दीपा ने 4.61 मीटर तक गोला फेंका और दूसरे स्थान पर रहीं। दीपा को अर्जुन अवार्ड से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। दीपा से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पार्टी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+