पन्नीरसेल्वम और शशिकला गुट को चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका

चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को झटका देते हुए कहा कि उनको एआईएडीएमके नाम या पार्टी चिन्ह के इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिलेगी। वे अलग चुनाव चिन्ह पा सकते हैं।

दिल्ली। जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके पार्टी पर अपना दावा कर रहे ओ पन्नीरसेल्वम और वी के शशिकला गुट को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों ही गुटों को एआईएडीएमके नाम या पार्टी के चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पन्नीरसेल्वम और शशिकला गुट को चुनाव आयोग ने दिया बड़ा झटका

जयललिता की सीट आरके नगर पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के लिए दोनों ही गुट अपना-अपना दावा चुनाव आयोग के सामने पेश कर रहे थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार की देर रात अहम फैसला लिया।

इस फैसले के तहत चुनाव आयोग ने कहा कि आरके नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव में दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। वे फ्री चुनाव चिन्हों की सूची से अपने लिए कोई भी चुन सकते हैं। साथ ही चुनाव आयोग ने उनको 17 अप्रैल तक जरूरी दस्तावेज और एफिडेविट जमा करने को कहा है।

चुनाव आयोग के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वे निराश हैं और चुनाव चिन्ह को कानूनी तौर पर हासिल करने के लिए कदम उठाएंगे। वहीं शशिकला गुट के टीटीवी दिनकरण ने कहा कि वे इस मुद्दे को उठाएंगे और पार्टी चुनाव चिन्ह उनको ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+