7 साल के बच्चे को स्कूल बस ड्राइवर ने दी ऐसी सजा, सुनकर सहम जाएंगे आप! कैसे हुआ मामले का खुलासा?

हरियाणा के पानीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी गंभीर बहस छेड़ दी है। यहां एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने दूसरी कक्षा के छात्र के साथ ऐसा व्यवहार किया, जिसने सभी को हिला दिया।

आरोप है कि चालक ने सात वर्षीय बच्चे को सज़ा देने के नाम पर पैरों से बांधकर खिड़की की जाली में उल्टा लटका दिया। इतना ही नहीं, उसने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अभिभावकों के बीच गुस्सा फैल गया है।

Panipat

इंस्टाग्राम पर दिखा वीडियो

यह घटना 13 अगस्त को स्कूल परिसर में हुई थी, लेकिन मामला बीते शनिवार को सामने आया। दरअसल, बच्चे की मां ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो देखा। उन्होंने बताया कि उनका बेटा डर की वजह से घर पर कुछ भी नहीं बता पाया।
ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Threat: दिल्ली में फिर गूंजी बम की धमकी, हवाई अड्डा, स्कूल और संस्थान निशाने पर, जांच में पुलिस

ड्राइवर और प्रिंसिपल गिरफ्तार

पीड़ित की मां ने कहा कि जब वह प्रिंसिपल और कुछ शिक्षकों के साथ ड्राइवर के घर गईं तो उसने सामने आने से इनकार कर दिया। फोन पर उसने कहा कि यह सज़ा प्रिंसिपल के कहने पर दी गई थी। हालांकि, प्रिंसिपल ने इस दावे को खारिज किया।

उन्होंने कहा कि ड्राइवर को केवल बच्चे को डांटने के लिए कहा गया था क्योंकि वह शरारती था। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि ड्राइवर को एक महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था। कई अभिभावकों ने उसके दुर्व्यवहार की शिकायत की थी, जिसमें लड़कियों से गलत व्यवहार भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर और प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि बच्चे का बयान काउंसलिंग के बाद दर्ज किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

शिक्षा विभाग भी करेगा कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूड़ा ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 'सड़कों पर सन्नाटा, बाजार-स्कूल बंद', Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी के बाद लेह में कैसे हैं हालात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+