Bomb Threat: फ्लाइट्स में फिर दहशत, Indigo, Akasa और Vistara के कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

एयरलाइंस कंपनियों को विमानों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो, अकासा और विस्तारा एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स इसके चलते प्रभावित हुईं। धमकी को लेकर एक बार फिर एयरलाइंस कंपनी के शीर्ष अधिकारियों का हाथ पांव फूलने लगे। इस हफ्ते लगातार ये दूसरा मौका है, जब एक साथ कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक बयान में कहा गया कि इंडिगो 20 अक्टूबर को अपनी कई उड़ानों से जुड़ी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अपडेट है। विषम परिस्थिति ने एयरलाइन ने आश्वस्त किया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से सभी आवश्यक सावधानी बरती जा रही है।

भारतीय विमानन कंपनियों के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अनवेरिफाइड अकाउंट के जरिए शुक्रवार रात से 45 से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे एयरलाइंस और एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया।

Indigo Flight Passenger booked

इस अकाउंट की पहचान @adamlanza111 के तौर पर हुई है। इसने अमेरिकन एयरलाइंस, जेटब्लू और एयर न्यूजीलैंड जैसी विदेशी एयरलाइंस को भी धमकी देना शुरू कर दिया है। यह अकाउंट शनिवार की दोपहर तक तो एक्टिव था, लेकिन अब एक्स ने इसे सस्पेंड कर दिया है।

वहीं रविवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इंडिगो की छह उड़ानों को रविवार को ताजा बम की धमकी दी गई। इसको लेकर एयलाइंस कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इंडिगो 20 अक्टूबर को अपनी कई उड़ानों से जुड़ी सुरक्षा संबंधी स्थितियों से अवगत है।

इंडिंगो की इन फ्लाट्स में बम की धमकी

6E 58, जेद्दा से मुंबई
6E 87, कोझिकोड से दम्मम तक
6E 11, दिल्ली से इस्तांबुल
6E 17, मुंबई से इस्तांबुल
6E 133, पुणे से जोधपुर
6E 112, गोवा से अहमदाबाद

अकासा की उड़ानों में भी बम की धमकी
रविवार को एयरलाइंस कंपनी अकासा के विमानों में भी बम होने की भी कथित दावा किया गया। एक बयान में अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा, " विमानों में बम की धमकी को लेकर अकासा एयर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को तुरंत सक्रिय किया गया और नियामक अधिकारियों को सूचित करने और वास्तविक समय में स्थिति की निगरानी करने सहित सभी मानक संचालन प्रक्रियाएं शुरू की गईं।"

अकासा की ओर जारी बयान में आगे कहा गया, "संबंधित उड़ानों के कैप्टन और चालक दल के सदस्यों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं और निर्धारित सुरक्षा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। सभी प्रभावित हवाई अड्डों पर हवाईअड्डा सेवा टीमों ने कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय किया।" स्थिति में जलपान और यात्री आवश्यकताओं को आवश्यकतानुसार संबोधित किया गया और छह विमानों के गहन निरीक्षण के बाद उन्हें परिचालन के लिए छोड़ दिया गया।"

Akasa के इन विमानों में बम की धमकी

20 अक्टूबर को संचालित होने वाली निम्नलिखित अकासा एयर उड़ानों को सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुआ-

QP 1102 अहमदाबाद से मुंबई के लिए फ्लाइट

QP 1378 दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान

QP 1385 मुंबई से बागडोगरा के लिए उड़ान

QP 1406 दिल्ली से उड़ान हैदराबाद

QP 1519 कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान

QP 1526 लखनऊ से मुंबई के लिए फ्लाइट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+