अब गोलगप्पे भी बैन करेगी कर्नाटक सरकार, मिले कैंसर पैदा करने वाले केमिकल

Karnataka Panipuri Ban: कर्नाटक सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक के बाद कई फैसले करते हुए खाने की चीजों पर बैन लगा रही है। कॉटन कैंडी पर लगे प्रतिबंध के बाद कर्नाटक की राज्य सरकार ने गोभी मंचुरियन के बाद चिकन कबाब और मछली की डिश में डलने वाले आर्टिफिशियल कलर को बैन कर दिया है। इसके बाद अब पानी-पुरी कर्नाटक में जांच के घेरे में आ गया है।

दरअसल, लोगों की पहली पसंद माने जाने वाला उत्तर-भारतीय का फेमल स्ट्रीट फूड पानी पूरी जिसे गोलगप्पा भी कहा जाता है। अब कर्नाटक में जांच के घेरे में है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले चीजों से कैंसर होनी की बड़ी चिंता जताई जा रही है।

Karnataka Panipuri

कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्रालय गोभी मंचूरियन और कबाब जैसे अन्य व्यंजनों में कई खाद्य तत्वों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के बाद पानी पूरी में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों के इस्तेमाल की जांच कर रहा है। जांच के दौरान पानी-पुरी में ऐसे केमिकल कलर का पता लगा है, जिनसे कैंसर का खतरा है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में, राज्य भर से लगभग 250 पानी पूरी के नमूने एकत्र किए गए। जांच के बाद पता चला कि कुल नमूनों में से 40 खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें कैंसर पैदा करने वाले रसायन जैसे ब्रिलियंट ब्लू, टार्ट्राजीन और सनसेट येलो की मौजूदगी पाई गई। खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले इन रसायनों के नियमित सेवन से अंगों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने आश्वासन दिया है कि विभाग उचित कार्रवाई करेगा। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर एक कदम आगे बढ़ाते हुए मंत्री ने कहा कि खाद्य निर्माताओं के बीच स्वच्छता और सर्वोत्तम खाना पकाने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बैठक आयोजित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+