अब सीएम बिप्लव देब बोले, त्रिपुरा से जाता है पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी के लिए बांस
नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने शुक्रवार को कहा कि म्यूजिक मास्टर पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जिस बांसुरी का उपयोग करते हैं वो त्रिपुरा के बांस से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जिस बांसुरी को बजाते हैं उसके लिए बांस त्रिपुरा के उत्तर और ढलाई जिले से भेजी जाती है। बिप्लव देब ने यह बात दिल्ली में आयोजित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के समर्थन और आउटरीच कार्यक्रम के लॉन्चिंग के दौरान कही।

बांस मिशन लॉन्च करने वाल त्रिपुरा पहला राज्य
बिप्लव देब ने कहा कि मेरा मानना है कि बांस-आधारित परियोजनाएं, जो त्रिपुरा में परिचालित हैं, बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा बांस मिशन लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य था। यह बताते हुए कि भारत हर साल अलग-अलग देशों से बांस आयात के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है देब ने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी सरकार ने राज्य भर में 2,500 हेक्टेयर भूमि में बांस लगाकर इस राशि को बचाने का फैसला किया है।

पिछले सरकार ने लोगों को नहीं किया प्रोत्साहित
देब ने पूर्व की सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों के बीच अपनी योजनाओं और गतिविधियों को लोकप्रिय बनाने में असफल रहा, जिसके कारण योजनाएं असफल साबित हुईं। मुख्यमंत्री ने लोगों को नए विचार विकसित करने और विपणन योग्य विषयों और अवधारणाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में और भी लोगों अपनी राय रखी।

कौन हैं हरिप्रसाद चौरसिया?
बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1 जुलाई 1938 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ है। हरिप्रसाद चौरसिया का बचपन गंगा किनारे बनारस में बीता। इसके बाद धीरे-धीरे तबला वादक में रूचि हुई। इसके बाद वे संगीत सीखने लगे। संगीत की बारीकियां सीखने के बाद वो बांसुरी बजाना सीखे। उन्होंने बांसुरी के जरिए शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया। इन्होंने कई फिल्मों में संगीत भी दिया है जिसमें चांदनी, डर, लम्हे, सिलसिला, फासले, विजय और साहिबान मुख्य फिल्मे हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications