पीएम मोदी पर 'पनौती' वाली टिप्पणी, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, ये मुद्दा भी उठाया
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'पनौती' जैसी टिप्पणी किए जाने के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ 'जेबकतरे' और 'पनौती' जैसी टिप्पणी के लिए शिकायत की है। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ 'अपमानजनक' शब्दों का इस्तेमाल किया था।

पीएम मतलब पनौती मोदी- राहुल गांधी
राहुल ने क्रिकेट विश्पकप में भारत की हार की चर्चा करते हुए कहा, 'पनौती....पनौती...पनौती.....पीएम मतलब पनौती मोदी.....अच्छा भला हमारे लड़के वहां पर वर्ल्ड कप जीत जाते...वहां पे पनौती हरवा दिया.....टीवी वाले ये नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है....'
राहुल के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी
इसी तरह राहुल गांधी लगातार देश के प्रधानमंत्री के लिए 'जेबकतरे' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसी के खिलाफ भाजपा ने औपचारिक तौर पर चुनाव आयोग में शिकायत की है।
जेबकतरे कभी भी अकेले नहीं आते हैं- राहुल
बुधवार को भी राजस्थान के भरतपुर में राहुल ने कहा, 'जेबकतरे कभी भी अकेले नहीं आते हैं, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर रहता है....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम ध्यान भटकाना है। वह टीवी पर सामने से आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाते हैं। इस बीच अडाणी पीछे से आता है और पैसा ले जाता है।'
बहुत ही अशोभनीय है-बीजेपी
चुनाव आयोग को भेजी चिट्ठी में बीजेपी ने लिखा है, 'प्रधानमंत्री की तुलना एक जेबकतरा और पनौती से करना, एक वरिष्ठ नेता के लिए बहुत ही अशोभनीय है और यह राजनीतिक चर्चा के गिरते स्तर का एक लक्षण है।'
व्यक्ति के चरित्र हनन का मामला-भाजपा
पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को कहा गया है, 'किसी भी व्यक्ति को ऐसे उदाहरण देने के लिए जेबकतरा कहना न सिर्फ क्रूर बर्ताव और निजी हमला है, बल्कि उस व्यक्ति का चरित्र हनन भी है.... जिसके खिलाफ उसकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने और जनता को स्पष्ट रूप से गुमराह करने के इरादे से ऐसी टिप्पणी की गई है।'
बीजेपी लगातार कर रही है राहुल पर पलटवार
बता दें कि राहुल गांधी की इन टिप्पणियों को लेकर बीजेपी उनपर खूब हमलावर है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
इसे भी पढ़ें-
राहुल ही कांग्रेस के लिए पनौती- अनिल विज
हरियाणा सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने तो राहुल पर आरोप लगाया कि 'वह बौखलाकर नीचता की पराकाष्ठा पर पहुंच गए हैं।' उन्होंने कहा कि 'वह खुद ही (राहुल) कांग्रेस के लिए पनौती हैं, जब से इसके मुखिया बनकर आए हैं कांग्रेस डूबती ही जा रही है......'
#BreakingNews | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'राहुल गांधी बौखलाकर नीचता की प्रकाष्ठा तक पहुंचे है, #RahulGandhi #Panauti #Bharat24Digital @anilvijminister | @thaneshwarnews pic.twitter.com/opc9ueAUU8
— Bharat 24- PHH (@Bharat24PHH) November 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications