Palghar Mob Lynching: पालघर मॉब लिंचिंग की घटना से आहत अनुपम खेर ने कहा-मानवता का जघन्य अपराध है ये

मुंबई। पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है, सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की निंदा कर रहे हैं, तो वहीं ट्विटर पर लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी इस हिंसा की निंदा की है, ज्वलंत मु्द्दों पर बेबाकी से अपनी बात कहने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा है कि जघन्य अपराध है ये।

पालघर मॉब लिंचिंग की घटना से आहत अनुपम खेर

पालघर मॉब लिंचिंग की घटना से आहत अनुपम खेर

अनुपम ने Tweet किया है कि HORRIFIED AND DEEPLY DEEPLY SADDENED at the #PalgharMobLynching of three sadhus. Couldn't watch the video till the end. ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुपम खेर का Tweet

अनुपम खेर से पहले फरहान अख्तर ने भी अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है, उन्होंने लिखा है कि उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के शक में गुरुवार रात तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने इस इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताये जा रहे हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

Recommended Video

    Palghar Mob Lynching: Uddhav Thackeray बोले, Hindu-Muslim ना करें | Maharashtra | वनइंडिया हिंदी

    ठाकरे सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा

    इस घटना के बाद निशाने पर आई महाराष्ट्र सरकार ने बयान जारी किया था, 'पालघर घटना में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने 2 साधुओं, 1 ड्राइवर और पुलिसकर्मी पर हमला किया था।' आगे कहा गया, 'इस तरह के निर्मम अपराध और शर्मनाक कृत्य में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और इंसाफ होगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+