पालघर के चिंचोटी गांव में बाढ़ में फंसे 40 लोग, 35 लोगों को बचाया गया, 5 अब भी लापता
पालघर। मुंबई में भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पालघर के वसई में चिंचोटी गांव में पानी के झरने के पास नहाने गए 40 लोग फंस गए हैं। इस घटना में 35 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं 5 लोगों का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है।



मिली जानकारी के मुताबिक 35 लोग एक पेड़ के सहारे खड़े हुए थे। इन सभी को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई थी जिसमें से 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बता दें कि चिंचोटी में पानी के झरने में जाने के लिए 2 घंटे लगते हैं। इसलिए वसई के तहसीलदारों ने जिलाधिकारी से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी थी। हेलीकॉप्टर की मदद से इन सभी को बचा लिया गया है और 5 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications