'जय हिंद' वाले Tweet पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को कहा -Hypocrite, जानिए फिर क्या हुआ?
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो कुछ भी होने से पहले एक भारतीय हैं, जिन्हें अपने देश पर नाज है, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ब्यूटीकॉन लॉस एंजेलेस इवेंट में शामिल हुईं, जहां वे लोगों के साथ मीडिया से भी मुखातिब हुईं लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी को नहीं थी, दरअसल इस इवेंट के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने उन्हें ढोंगी-पाखंडी बुलाते हुए उनके एक Tweet पर सवाल उठा दिया।
पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा से किया सवाल
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था जय हिंद, लॉन्ग लिव इंडिया, इंडियन आर्म्ड फोर्सेस। जिस पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से पूछा कि आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं।
यह पढ़ें: मीका सिंह ने कराची में किया परफॉर्म, भड़के लोग, कहा-कुछ तो शर्म करो
'आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं'
आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं, आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है, आप ऐसा कैसे कर सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
जिसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं. युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं, मुझे माफ करें अगर मैंने कभी अपने चाहने वालों के विचारों और भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। एक मीडिल ग्राउंड होता है जहां हमें सभी को चलना होता है। वैसे ही जैसे शायद आप भी करती हों। जिस तरह आप मेरे पास आईं, शोर मत करिए हम सभी लोग यहां प्यार के लिए हैं।
प्रियंका के शालीनता भरे जवाब पर जहां हॉल तालियों से गूंज उठा
प्रियंका के शालीनता भरे जवाब पर जहां हॉल तालियों से गूंज उठा, वहीं उस पाकिस्तानी बाला का मुंह देखने लायक था,प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जबरदस्त ढंग से तारीफ कर रहे हैं।
देखें Video