J&K: कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, कठुआ की तरह हथियार बरामद

नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार से चल रहे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी मार गिराया गया है। ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से सामने आई है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक एक और आतंकी भागने में कामयाब हो गया है। कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ओर से कुलगाम के लकड़पुरा में शनिवार को शुरू हुए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को आतंकियों के पास से तीन हथियार भी मिले हैं।(तस्वीर-कठुआ से बरामद हथियार)

Pakistani terrorist killed in encounter in Kulgam in Jammu and Kashmir

गौरतलब है कि जम्मू के कठुआ में शनिवार को सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से आए एक चाइनीज ड्रोन को मार गिराया था, जिसमें आतंकियों के लिए हथियार और गोला-बारूद का कंसाइमेंट भरा हुआ था। आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की समाप्ति के बाद उसी तरह के हथियार बरामद हुए हैं, जो कल कठुआ में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के द्वारा सप्लाई करके भेजे गए थे। कुलगाम के लकड़पुरा से सुरक्षा बलों को एक एके-47 राइफल और अमेरिका में निर्मित एक एम4 कार्बाइनऔर एक पिस्टल मिले हैं। ये सारी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से सामने आए हैं।

Recommended Video

      Jammu-Kashmir के शोपियां में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकीयों को Encounter में किया ढेर | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि कठुआ में शनिवार को जिस पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया था, वो हथियार जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी अली भाई के लिए पाकिस्तान से भेजा गया था। यह आतंकी अभी दक्षिण कश्मीर में सक्रिय बताया जा रहा है। जिस आतंकी को कुलगाम में मार गिराया गया है वह भी पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण कश्मीर में ही सक्रिय था। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक अली भाई के बारे में मिली जानकारी की छानबीन से ही पुलिस को पुलवामा में सक्रिय एक और आतंकी फुरकान की जानकारी मिली। विजय कुमार ने आशंका जताई है कि पाकिस्तानी ड्रोन से जो M4 कार्बाइन आया था, वो शायद फुरकान के लिए ही भेजा गया था।

      दरअसल, पिछले कुछ महीनों से नियंत्रण रेखा पर सख्ती बढ़ने के बाद से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यही वजह है कि खुफिया एजेंसियां काफी पहले से ही आगाह कर चुकी हैं कि अब अपने आतंकियों को घाटी में सक्रिय रखने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए बीएसएफ और बाकी सुरक्षा एजेंसियों ने यह प्रोटोकॉल अपना लिया है कि किसी भी संदिग्ध अनआइडेंटिफाइड ऑब्जेक्ट को तत्काल मार गिराया जाएगा। लेकिन, फिर भी जिस तरह से कुलगाम में आतंकियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं, वो एक बड़ी चिंता की वजह हो सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+