पाकिस्तान ने बनाया भारतीय मीडिया का मजाकिया वीडियो, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
यूं तो आपने कई ऐसे मजाकिया वीडियो देखे होंगे, जिनमें भारतीय चैनल के किसी न किसी एंकर की नकल की गई है, लेकिन अब एंकर की नकल करने का काम पाकिस्तान में भी होने लगा है।
नई दिल्ली। यूं तो आपने कई ऐसे मजाकिया वीडियो देखे होंगे, जिनमें भारतीय चैनल के किसी न किसी एंकर की नकल की गई है, लेकिन अब एंकर की नकल करने का काम पाकिस्तान में भी होने लगा है।

हाल ही में पाकिस्तान के समा टीवी पर भारतीय टीवी चैनल के एंकर का मजाक बनाते हुए एक वीडियो प्रसारित किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से भारत का मीडिया सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में खबरें चला रहा है।
वीडियो में एक एंकर को तेजी से आगे पीछे हाथ हिलाते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह कह रहा है- पाक की एक और नापाक साजिश बेनकाब कर दी गई है... पाकिस्तान ने एक बार फिर दोगलापन दिखाया एक पक्षी के जरिए।
इसके बाद वह एंकर अपने रिपोर्टर अश्लील कुमार से बात करता है जो यह साबित करता है कि वह कबूतर पाकिस्तान है। रिपोर्टर कहता है कि कबूतर के पंख सफेद हैं, जबकि उसकी आंखें हरी हैं, इसका मतलब है कि वह पाकिस्तानी है।
आप भी देखिए ये हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाला वीडियो। और हां,,, जब रिपोर्टर बोले तो उस समय भी एंकर का हाथों को हिलाने का तरीका देखना न भूलें।












Click it and Unblock the Notifications