Video: वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने छोड़ा खाना-पीना, बस बैठी हैं भगवान के सामने
India Vs Australia World Cup Final: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जा रहा है। इसी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) ने भारत के वर्ल्ड कप में जीत के लिए खाना-पीना छोड़कर उपवास रखा है।
जी हां, क्रिकेट की दीवानी सीमा हैदर का कहना है कि भारत को विश्वकप फाइनल जीतते हुए देखना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने भारत के लिए पूजा-अर्चना की है और व्रत रखा है। सीमा हैदर को विराट कोहली बहुत ज्यादा पसंद है। (वीडियो लिंक खबर के आखिर में है)

सीमा हैदर ने कहा है कि, 'भारत की जीत के लिए मैंने आज उपवास रखा है। मुझे पता है कि मेरी दुआ खाली नहीं जाएगी। मैं सभी देवी देवताओं से प्रार्थना करती हूं कि भारत जीते।'
सीमा हैदर ने कहा है कि, ''भारत की टीम के साथ सभी भारतवासियों और जो भारतीय विदेश में रहते हैं, उन सब की दुआए हैं। हमारी टीम जीतेगा। दुनियाभर में भारत का परचम लहराएगा। भारत के खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी, स्टेडियम में जाएंगे...हम भी दुआएं करते हैं, अपने सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना करते हैं कि भारत जीते।''
( वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि सीमा हैदर को क्रिकेट बहुत पसंद है। सीमा हैदर के एक पाकिस्तानी दोस्त ने भी कहा था कि सीमा क्रिकेट की दीवानी है। खबर ये भी थी कि सीमा हैदर अहमदाबाद फाइनल देखने जाएंगी। हालांकि सीमा मैच देखने नहीं गई हैं।
सीमा हैदर मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए अवैध तरीके से भारत आई थीं। सीमा हैदर कोरोना लॉकडाउन 2020 के दौरान पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से मिली थीं। उसके बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने नेपाल में मिलकर मार्च 2023 में शादी की थी। फिलहाल सीमा सचिन मीणा और अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications