UNGA में परमाणु युद्ध की धमकी देने पर इमरान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली- यूएन जनरल असेंबली में भारत के खिलाफ आग उगलने के खिलाफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इमरान खान पर भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध छेड़ने और दूसरे आपत्तिजनक बयानों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर की जिला अदालत में शनिवार को केस किया गया है। ये मुकदमा सुधीर कुमार ओझा नाम के एक वकील की ओर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत में किया गया है।

अपनी शिकायत में सुधीर कुमार ओझा ने अदालत से गुजारिश की है कि वह इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें। शिकायतकर्ता ने पाकिस्तानी पीएम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यूएन जनरल असेंबली में कई आपत्तिजनक बयान दिए, जिसमें भारत के खिलाफ परमाणु जंग छेड़ने की धमकी भी शामिल है।
शिकायतकर्ता ने अदालत से कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने को लेकर यूएनजीए में इमरान की ओर से भारत के खिलाफ दिए गए भाषण से न केवल कुछ लोग भड़केंगे, बल्कि इससे देश का माहौल भी बिगड़ेगा।
गौरतलब है कि इमरान खान ने अपने भाषण में कश्मीर को लेकर कहा था कि जैसे ही वहां से कर्फ्यू (इसे पाबंदी पढ़ें) हटेगा वहां 'निश्चित नरसंहार' होगा। उन्होंने एक तरह से पूरी दुनिया को धमकी दी थी कि कश्मीर को लेकर 'परमाणु जंग' के भी हालात पैदा हो सकते हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इमरान खान ने मुस्लिमों को भड़काने की कोशिश भी की और कहा कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसके चलते वो हथियार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवा इस्लाम के नाम पर नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए हथियार उठा रहे हैं। इमरान ने वैश्विक मंच से खुलेआम कहा कि एक बार फिर भारत में पुलवामा जैसा हमला होगा।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications