सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी हैकर्स, इस तरह चोरी कर रहे Email-Password
नई दिल्ली, 12 जून। आज के समय में इंटरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, हम अपनी पर्सनल से प्रोफेशनल हर तरह की जानकारी इंटरनेट पर कही ना कही साझा करते हैं, हैकर्स की नजर हमेशा हमारे डेटा पर होती है। बीते दिनों कोविड वैक्सीन को लेकर शुरू किए गए कोविन पोर्टल पर हैकर्स के हमले की खबर से हड़कंप मच गया था, हालांकि केंद्र सरकार ने ऐसे किसी भी दावे को खारिज कर दिया था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि हैकर्स को किसी की भी निजी जानकारी कैसे और कहां से मिलती है।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में भारत सरकार ने अपने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एयर इंडिया, डोमिनोज और बिग बास्केट के हालिया डेटा उल्लंघनों के कारण केंद्र सरकार के सैकड़ों अधिकारियों के ईमेल और पासवर्ड हैकर्स के सामने आ गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि @nic.in और @gov.in जैसे सरकारी डोमेन वाले संदिग्ध ईमेल संभावित साइबर खतरे की ओर इशारा करते हैं। इनका उपयोग 'दुश्मनों' द्वारा सभी सरकारी यूजर्स को दुर्भावनापूर्ण मेल भेजने के लिए किया जा रहा है।
10 जून को अलर्ट भेजे जाने के कुछ दिनों बाद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों सहित कई सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को व्हाट्सएप और एसएमएस पर एक संदिग्ध वेब लिंक द्वारा टारगेट किया गया जिसमें लिखा था कि इस लिंक पर क्लिक कर अपनी टीकाकरण की स्थिति की जानकारी को अपडेट करें। मैसेज में अधिकारियों से कहा गया कि वे https://covid19india.in पर क्लिक करके COVID-19 टीकाकरण का एक डिजिटल प्रमाणपत्र तैयार करें।
यह भी पढ़ें: कोरोना से हुई मौतों का सही आंकड़ा सामने लाने के लिए दोबारा जांच कराएं राज्य- एम्स प्रमुख गुलेरिया
इस लिंक को खोलने पर अधिकारियों को @gov.in उल्लेखित पोर्टल नजर आता है जो सरकारी वेबसाइट mygov.in से मिलता-जुलता है। इसके अलावा संदिग्ध पोर्टल पर आधिकारिक ई-मेल और पासवर्ड भी डालने के लिए कहा गया। साइबर शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया के अनुसार वेबसाइट को जून में पाकिस्तान में होस्ट किया गया था। संदिग्ध पोर्टल में nic.in ईमेल आईडी का उल्लेख किया गया था जिससे अधिकारी को यह विश्वास हो सके कि यह एक सरकारी पेज है। इसके मकसद सिर्फ अधिकारियों से उनकी ई-मेल और पासवर्ड निकलवाना था, साथ ही सरकारी प्रणालियों की खूफिया जानकरी प्राप्त करना।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications