पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा 'पाकिस्तानी ड्रोन', फायरिंग के बाद लौटा पाक की ओर, सर्च ऑपरेशन जारी
Pakistani drone in Gurdaspur sector: बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को जानकारी दी है कि गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने रोक दिया है।

Pakistani drone in Gurdaspur sector: पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन को पंजाब के गुरदासपुर में देखा गया है। पंजाब फ्रंटियर की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कथित तौर पर गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ये ड्रोन एंटर कर रहा था।
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक सैनिकों द्वारा फायरिंग दागे जाने के बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस लौट गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी जारी है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने रोक दिया है। दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
#PakDroneAlert
— BSF PUNJAB FRONTIER (@BSF_Punjab) April 28, 2023
A #drone entering from #Pakistan side has been intercepted (by fire) by alert BSF troops in Gurdaspur Sector. On being fired , the drone returned back to Pak
Search operation underway..
Details follow..
23 अप्रैल को भी बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया था। जिसे पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया गया था।
वहीं इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने 20 अप्रैल को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित भरियाल गांव के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को रोका था।ड्रोन को भरियाल गांव की चौकी पर देखा गया था और पांच मिनट के वह लिए भारतीय क्षेत्र के भीतर उड़ते हुए देखा गया था। जिसके बाद रोशनी बमों द्वारा इले रोक दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications