विंग कमांडर अभिनंदन को गिरफ्तार करने वाला पाकिस्तानी कमांडो को सेना ने किया ढेर

विंग कमांडर अभिनंदन को गिरफ्तार करने वाला पाकिस्तानी कमांडो ढेर

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सीमा के भीतर गिरफ्तार करने वाले कमांडो को भारतीय सेना ने मार गिराया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने फायरिंग की, जिसमें पाकिस्तानी सेना का सूबेदार अहमद खान की मौत हो गई। सूबेदार अहमद खान पाकिस्तानी सेना का वहीं कमांडो था, जिसने अभिनंदन को गिरफ्तार किया था।

 Pakistani commando behind capture of Indian Wing Commander Abhinandan Varthaman killed

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने एलओसी के नक्याल सेक्टर में अहमद खान को मार गिराया। 17 अगस्त को पाकिस्तानी कमांडो उस वक्त ढेर हो गया जब वह आतंकी घुसपैठ में मदद कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सूबेदार नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लन सेक्टर में आंतकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा था, लेकिन भारत की ओर से की गई फायरिंग में वो मारा गया।

गौरतलब है कि पुलावामा हमले के बाद भारतीय सेना ने बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर उसे बर्बाद कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने एफ16 लड़ाकू विमान को भारतीय सीमा में दाखिल करवाकर भारत को डराने की कोशिश की। जिस के बाद वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग 21 से पाकिस्तान फाइटर प्लेन एफ16 को मार गिराया। इसी दौरान वो गलती से पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गए, जिसके बाद पाकिस्तान सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन भारत सरकार ने तीन दिनों के भीतर अभिनंदन को पाकिस्तान से सुरक्षित निकालने में कामियाबी हासिल की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+