मारे गए सैनिकों को लेकर लौट रहा पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। Pakistani army helicopter crash पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर बीती रात एस्तोर जिले के उत्तरी मिनिमार्ग क्षेत्र में क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में प्लेन के अंदर सवार सभी चारों लोग मारे गए हैं। प्लेन क्रैश का कारण तकनीकी कमी बताई जा रही है।
हिमस्खलन में मारे गए सैनिकों को लेकर लौट रहा था विमान
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना का ये हेलीकॉप्टर हिमस्खलन में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के शव लेकर वापस लौट रहा था। तभी कोई तकनीकी कमी के कारण ये क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में एक पायलट और एक को पायलट के अलावा 2 सैनिक सवार थे। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में मारे गए जवानों में पायलट का नाम सेजर एम. हुसैन, को-पायलट का नाम अयाज हुसैन है। वहीं दो सैनिक मुहम्मद फारुख और नायक इंजमाम आलम है।
2020 का सबसे बड़ा विमान हादसा
पाकिस्तान में इस साल का सबसे बड़ा विमान हादसा बीते मई के महीने में हुआ था। 22 मई को कराची में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर एक विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही रिहायशी इलाके पर गिर गया था।