बाबा रामदेव के 'स्वदेशी WhatsApp' पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस की तस्वीर, लोगों ने लिए मजे

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने मैसेंजिग एप व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए स्वदेशी मैसेंजिग एप किंभो पेश किया। फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp को चुनौती देने के लिए पतंजलि ने Kimbho को पेश किया, लेकिन बिना तैयारी के लॉन्च किए गए इस मैसेंजिग एप को कुछ ही घंटों के बाद गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया। लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद मैसेजिंग ऐप गूगल प्ले स्टोर से अचानक गायब हो गया। व्हाट्सएप को चुनौती देने के लिए उतारे गए इस स्वदेशी मैसेजिंग एप भले ही गूगल प्ले स्टोर से गायब हो गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस एप को लेकर खूब मजे लिए हैं।

 Pakistani actress Mawra Hocane on Patanjali’s Kimbho app? Twitter roasts ‘desi Whatsapp’ before it disappears
इतना ही नहीं बाबा रामदेव के इस एप पर कई और भी आरोप लगे हैं। किंभो एप सिक्योरिटी के मामले में भी काफी पिछड़ा हुआ साबित हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट और साइबर सिक्योरिटी के जानकर के मुताबिक इस एप में बिना किसी खास परमीशन के यूजर का सारा डेटा भी जा रहा था और तो और दूसरे यूजर्स की जानकारी भी एक्सेस की जा रही थी।


लोगों ने किंभो पर व्हाट्सएप की नकल बताया। बाबा रामदेव पर कॉपी करने का आरोप लगा। लोगों के मुताबिक एप डाउनलोड करने पर उसका OTP टेक्स्ट भी 'बोलो' नाम से ही आ रहा था, जिसका डिस्क्रिप्शन भी गूगल प्ले स्टोर पर कॉपी किया गया था।


सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि बाबा रामदेव के मैसेंजिग एक किंभो की वजह से फोन हैंग हो रहा था। इन खामियों की वजह से ही एप्पल और गूगल प्ले स्टोर ने इसे हटा दिया।

सबसे खास तो ये रहा कि इस एप में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फोटो लगाई गई थी । सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर खूब मजे लिए। लोगों ने कहा कि बाबा रामदेव के स्वदेशी एप में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की तस्वीर लगी है, जिसकी वजह से इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+